Umaria News:कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के जिले में 7 महीने 10 दिन,किये कई महत्वपूर्ण कार्य

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य का कार्यकाल उमरिया जिले में 7 महीने 10 दिन का रहा है। इस दौरान उन्होंने जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से विधानसभा चुनाव के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यो को सम्पन्न कराया हैं। अब उनका स्थानांतरण शासन के द्वारा उमरिया जिले से बड़े जिले विदिशा जिले के कलेक्टर के रूप में किया गया है।

Umaria News:कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के जिले में 7 महीने 10 दिन,किये कई महत्वपूर्ण कार्य

कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य का 10 जुलाई 2023 को  उमरिया जिले के कलेक्टर के रूप में आदेश जारी किया गया। इसके बाद उन्होंने 31 जुलाई को जिले के कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। लेकिन काफी कम समय में ही कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य का एक बार फिर स्थानांतरण कर दिया गया है। उमरिया जिले में कलेक्टर के रूप में उन्होंने 7 महीने 10 दिन व्यतीत किए हैं।
इस दौरान उनके द्वारा शासन की योजनाओं और अन्य तमाम कार्यो का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जा रहा था।

Umaria News:कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के जिले में 7 महीने 10 दिन,किये कई महत्वपूर्ण कार्य

कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा उमरिया जिले का पदभार ग्रहण करते ही विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां प्रारंभ हो गई थी। उनका आधे से ज्यादा का समय विधानसभा चुनाव में ही गुजर गया। इसके बाद मध्य प्रदेश में बनी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार में वह सिर्फ 3 महीने ही अपनी सेवा दे पाए हैं। इस दौरान उनके द्वारा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन सहित जिले भर के तमाम उन जनहित के कार्यों और लोगों की समस्याओं को दूर करने में संवेदनशील रहे है।

Umaria News:कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के जिले में 7 महीने 10 दिन,किये कई महत्वपूर्ण कार्य

विधानसभा 2023 के चुनाव में कलेक्टर के द्वारा जिले में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जिलेभर में स्वीप सहित और अन्य तमाम कोशिशे की है। उन्होंने धूप खड़ा सहित अन्य मतदान केदो में 100% तक मतदान कराया है। जिसके लिए जिले को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया है। उनके कार्यकाल के दौरान नगर परिषद नौरोजाबाद को स्वच्छता सर्वेक्षण में भी पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Umaria News:कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के जिले में 7 महीने 10 दिन,किये कई महत्वपूर्ण कार्य

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *