Umaria: बीजेपी अध्यक्षों की संभावित सूची, पैनल में उमरिया से मानसिंह का नाम सबसे पहले

उमरिया (संवाद)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों के चयन कर लिया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में दो और तीन जनवरी को हुई पार्टी आला कमान की बैठक में एक पैनल तैयार किया गया है और अब वह पैनल की सूची लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश दिल्ली रवाना हो गए।
दरअसल कई दिनों के मंथन के बाद यह पैनल तैयार किया गया है जिसमें संभवत तीन-तीन नाम का पैनल बनाया गया है प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा दावेदार रहे नेताओं के नाम पर मंथन किया। इसके बाद अब एक पैनल तैयार किया गया है जिसे दिल्ली में बैठे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा फाइनल किया जाएगा।
प्रदेश भाजपा के द्वारा बनाए गए पैनल में लगभग 10 से 12 जिलों को छोड़कर सभी जगह का पैनल बना लिया गया है। संभावित पैनल में उमरिया जिले से भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए बीजेपी के युवा नेता मानसिंह का नाम सबसे पहले रखे जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा दूसरा नाम आदिवासी नेता अर्जुन सिंह सैयाम का नाम बताया गया है।
हालांकि यह बात भी सामने आ रही है कि प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा बनाए गए पैनल से ही जिला अध्यक्ष की घोषणा होनी है और संभवत यही सूची अंतिम सूची मानी जा सकती है। लेकिन इस बार दिल्ली स्थित वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में लेकर सूची की अधिकृत घोषणा की जानी है। इसलिए पैनल को दिल्ली भेजा गया है।
Leave a comment