उमरिया (संवाद)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की सिविल सर्विसेज मीट 2024 का आयोजन 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक भोपाल में किया गया । सिविल सर्विसेज मीट में खेल गतिविधियों में उमरिया जिले का दबदबा रहा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सीईओ जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ में भाग लिया तथा मैडल प्राप्त कर उमरिया जिले का नाम रोशन किया ।
IAS अधिकारियों की सिविल सर्विसेज मीट में खेल गतिविधियों में उमरिया का रहा दबदब,CEO ने जीते कई पदक

सीईओ श्री सिंह को सायकल मैराथन में प्रथम स्थान, बैडमिंटन पुरूष डबल में तृतीय, बैडमिंटन मिक्स डबल में द्वितीय, टेबिल टेनिस सिंगल में तृतीय स्थान तथा बिलियर्ड में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । उमरिया जिले की पहचान बांधवगढ नेशनल पार्क के साथ साथ खेल जिसमें हांकी, हैंडबाल, वालीवाल के रूप में है ।
IAS अधिकारियों की सिविल सर्विसेज मीट में खेल गतिविधियों में उमरिया का रहा दबदब,CEO ने जीते कई पदक

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की खेल सफलताओं एवं रूचि से जिले के खिलाडियो का उत्साहवर्धन हुआ है तथा खिलाडियो ने अपेक्षा की है कि आगामी समय में जिले में खेल गतिविधियों एवं खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारनें का ज्यादा अवसर मिल सकेगा ।
IAS अधिकारियों की सिविल सर्विसेज मीट में खेल गतिविधियों में उमरिया का रहा दबदब,CEO ने जीते कई पदक