UMARIA 32 निर्दलीय के साथ कुल 86 पार्षद पद के उम्मीदवार चुनावी मैदान में,

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। नगरपालिका उमरिया के 24 वार्डों में के पार्षद पद के उम्मीदवारों की तश्वीर साफ हो गई है। आज निर्वाचन अधिकारी के द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटन के पश्चात अब उम्मीदवार अपने अपने वार्ड में चुनाव प्रचार पर जुट जायेगे।
नगर पालिका के 24 वार्डों की बात करे तो कुल 86 प्रत्यासी चुनावी मैदान में है जिसमें 54 महिला और 32 पुरुष उम्मीदवार शामिल है। वहीं भाजपा और कांग्रेस के 24 -24 प्रत्यासी को छोड़ दे तो 38 उम्मीदवार शेष बचते है जिनमें बहुजन समाज पार्टी से 3 उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी से भी 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसके अलावा शेष बचे 32 प्रत्यासी निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे है।
इसके अलावा सबसे अहम पहलू यह कि नगरपालिका के 24 वार्डों में पुरुष की अपेक्षा महिलाओं की संख्या कही ज्यादा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार की नगर पालिका की परिषद में महिलाएं चुनकर ज्यादा आएगी।
वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगरपालिका के अध्यक्ष के दावेदारों में कुछ चेहरे प्रमुख है जिनमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कंचन खट्टर,कुमकुम-दीपक छतवानी और अर्चना-ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार प्रमुख माने जा रहे है। वहीं भाजपा पार्टी के सूत्रों की माने तो यही वे प्रमुख चेहरे है जिनमे पार्टी की सहमति बनेगी। फिलहाल अभी सब दावेदार पार्षदी जीतने में जुटेंगे, जिसके बाद  नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदारी करेंगे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *