उमरिया (संवाद)। ध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व जहां प्रदेश की राजधानी भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है वही जिला स्तर पर भी छोटे कर्मचारियों का स्थानांतरण हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले ग्राम रोजगार सहायक और सचिवों का स्थानांतरण किया गया है अब राजस्व निरीक्षक और पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है। राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को जिले के भीतर तहसीलों में इधर से उधर किया गया है। जिला प्रभारी मंत्री राम किशोर कांवरे के अनुमोदन पर कलेक्टर डा. केडी त्रिपाठी ने तहसीलों में पदस्थ राजस्व निरीक्षक, पटवारियो का स्थानांतरण आगामी आदेश तक किया गया है।
