Umaria: श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले भर मे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम,घंघरी नाका में अखंड रामायण पाठ और प्रसाद वितरण,प्राण प्रतिष्ठा का Live प्रसारण भी होगा

0
284
उमरिया (संवाद)। उत्तरप्रदेश के आयोध्या में श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है, जिसको लेकर उमरिया जिले मे भी उत्सव का महौल है। विभिन्न जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम, मंदिरों मे साफ सफाई के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।गांव सहित शहर भर रैली निकालकर राम धुन गया जा रहा हैं जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया है। जिले का अग्रणी शिक्षण संस्थान आरसी स्कूल के द्वारा जहां रैली के माध्यम से रामचंद्र जी की आकर्षक झांकी नगर में निकाली गई।वहीं घंघरी नाका में अखंड रामायण का पाठ कराया जा रहा है।वहीं बीजेपी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा।

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले भर मे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम,घंघरी नाका में अखंड रामायण पाठ और प्रसाद वितरण,प्राण प्रतिष्ठा का Live प्रसारण भी होगा

वहीं ग्रामीण इलाकों के ग्राम पंचायत हर्रवाह, ग्राम पंचायत नरवार, ग्राम पंचायत कुषमहाखुर्द, जनपद पंचायत प्रांगण मानपुर, जिला मुख्यालय स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर,ग्र्राम अंचला, ग्राम पंचायत सेमडारी, ग्राम भरौला, सिलौडी, नौरोजाबाद स्थित अमोल आश्रम आदि स्थानों पर साफ सफाई के कार्यक्रम, श्रीराम जी की शोभा यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें सभी जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले भर मे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम,घंघरी नाका में अखंड रामायण पाठ और प्रसाद वितरण,प्राण प्रतिष्ठा का Live प्रसारण भी होगा

इसके साथ ही देवालयो, षिवालयो को झालरों से सजाया गया है। घंघरी नाका में अखंड रामायण का पाठ रविवार दोपहर 12 बजे से प्रारंभ किया गया है। जिसका समापन सोमवार को दोपहर 12 बजे समाप्त होगा उसके तुरंत बाद प्रसाद के रूप में लड्डुयों का वितरण शाम तक किया जाएगा। आयोजन समिति के द्वारा सभी रामभक्तो से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले भर मे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम,घंघरी नाका में अखंड रामायण पाठ और प्रसाद वितरण,प्राण प्रतिष्ठा का Live प्रसारण भी होगा

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उमरिया द्वारा 22 जनवरी अयोध्या में भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है। उक्त आशय की जानकारी उमरिया नगर भाजपा अध्यक्ष नीरज चंदानी ने देते  हुए कहा  कि 22 जनवरी को वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर उमरिया शहर के मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ, हवन और भंडारे होंगे वही स्थानीय चंदेल होटल के सामने अयोध्या में भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले भर मे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम,घंघरी नाका में अखंड रामायण पाठ और प्रसाद वितरण,प्राण प्रतिष्ठा का Live प्रसारण भी होगा

उमरिया नगर में उस दिन उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। उस दिन समस्त देशवासियों के लिये सौभाग्य का दिन है इस दिन रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे विश्व में यह दिन दीपोत्सव के रूप में मनाया जायेगा इस अवसर पर संपूर्ण उमरिया शहर में दीपोत्सव समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हर घर, हर मंदिर, हर प्रतिष्ठान में दीपक जलाने के साथ ही प्रभात फेरियां निकाली जायेगी एवं भजन-कीर्तन समेत संपूर्ण शहर में विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे उमरिया शहर राममय और भक्तिमय होगा। ‘‘आइए हम सब इस महाअभियान में अपना योगदान दें एवं 22 जनवरी को 11 राम ज्योति या इससे अधिक जलाकर दीपावली मनाएं।’’

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले भर मे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम,घंघरी नाका में अखंड रामायण पाठ और प्रसाद वितरण,प्राण प्रतिष्ठा का Live प्रसारण भी होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here