Umaria: पद्मश्री जोधईया बाई बैगा का हाल जानने लोढ़ा ग्राम पहुंचे कलेक्टर,बीते कुछ समय से बीमार चल रही जोधईया बाई

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। उमरिया जिले की पद्मश्री से सम्मानित बुजुर्ग जोधईया बाई बैग का हाल जानने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लोढ़ा ग्राम स्थित उसके निवास पर पहुंचे थे। पद्मश्री जोधईया बाई बीते कुछ समय से बीमार चल रही है, जिसके चलते कलेक्टर ने उनके निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को उनकी देखरेख और उनके इलाज में हर संभव मदद देने की बात कही है।

Umaria: पद्मश्री जोधईया बाई बैगा का हाल जानने लोढ़ा ग्राम पहुंचे कलेक्टर,बीते कुछ समय से बीमार चल रही जोधईया बाई

दरअसल आज शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है जिसके चलते जिले की मशहूर ट्राइबल आर्ट कलाकार पद्मश्री जोधईया बाई बैग से मिलने कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य और जिले की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू उनके लोधा ग्राम स्थित निवास पर पहुंचे थे। गौरतलब है कि जो दहिया बाई बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही है जिसके स्वास्थ्य को लेकर भी कलेक्टर ने डॉक्टरों की टीम उसके निवास पर भेजी थी, उसके बाद वह स्वयं पहुंचे हुए थे।

Umaria: पद्मश्री जोधईया बाई बैगा का हाल जानने लोढ़ा ग्राम पहुंचे कलेक्टर,बीते कुछ समय से बीमार चल रही जोधईया बाई

कलेक्टर बुद्धेश्वर वैद्य ने न सिर्फ जोधईया बाई का हाल-चाल जाना है बल्कि उनके स्वास्थ्य को लेकर भी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके मेहरा से चर्चा की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि पद्मश्री जोधईया बाई का इलाज बेहतर ढंग से किया जाए इसके लिए जो भी संभव हो उसे पर पूरा ध्यान दिया जाए।

Umaria: पद्मश्री जोधईया बाई बैगा का हाल जानने लोढ़ा ग्राम पहुंचे कलेक्टर,बीते कुछ समय से बीमार चल रही जोधईया बाई

कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के जोधईया बाई के निवास पर पहुंचने पर वृद्ध पद्मश्री जोधईया बाई ने अपने हाथों से बनाई पेंटिंग भी उन्हें भेंट की है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके मेहरा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Umaria: पद्मश्री जोधईया बाई बैगा का हाल जानने लोढ़ा ग्राम पहुंचे कलेक्टर,बीते कुछ समय से बीमार चल रही जोधईया बाई

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *