Umaria: एक्शन में कलेक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने किया सस्पेंड, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

उमरिया (संवाद)। बड़ी खबर उमरिया जिले से है जहां जिले के कलेक्टर ने जनपद पंचायत पाली में पदस्थ समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। समग्र सामाजिक अधिकारी के द्वारा एक व्यक्ति का बगैर अवलोकन किए ही शादी का प्रस्ताव स्वीकृत करने हेतु प्रस्तुत किया था।
Contents
Umaria: एक्शन में कलेक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने किया सस्पेंड, कर्मचारियों में मचा हड़कंपUmaria: एक्शन में कलेक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने किया सस्पेंड, कर्मचारियों में मचा हड़कंपUmaria: एक्शन में कलेक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने किया सस्पेंड, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
मिली जानकारी के मुताबिक निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम ओदरी तहसील पाली निवासी आवेदक फूलबाई पिता स्वामीलाल बैगा का प्रकरण जनपद में पदस्त समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी रेवा प्रसाद बैगा के द्वारा प्रकरण का बगैर जांच पंचनामा के बगैर ही विवाह के लिए स्वीकृति हेतु प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। जबकि आवेदक फूल बाई शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी हैं।
मामले का खुलासा होने के बाद समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिसका जबाब भी वह संतोषजनक नही दे पाए। इसके बाद कलेक्टर बुद्धेष कुमार वैद्य के द्वारा समग्र सामाजिक विस्तार अधिकारी रेवा प्रसाद बैगा को मामले का दोषी मानते हुए मप्र सिविल सेवा आचरण सहिंता के विपरीत कार्य करने के चलते तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
Leave a comment