Umaria:कल रविवार को उमरिया आएंगे सीएम डॉ मोहन यादव,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री के बनने के बाद पहली बार उमरिया के किसी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। कल रविवार 31 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से चलकर सुबह 11:00 बजे उमरिया पहुंचेंगे जहां वह स्थानिक कार्यक्रम में भाग लेकर डिंडोरी- मंडला जिले के लिए रवाना होंगे।

Umaria:कल रविवार को उमरिया आएंगे सीएम डॉ मोहन यादव,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लोकसभा चुनाव के चलते चुनावी दौरे पर कल 31 मार्च को सुबह 11:00 बजे उमरिया पहुंचेंगे जहां वह भरौली स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डिंडोरी और मंडला जिले के दौरे पर रवाना होंगे।

Umaria:कल रविवार को उमरिया आएंगे सीएम डॉ मोहन यादव,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उमरिया के अध्यक्ष नीरज चंदानी ने बताया कि कल दिनांक 31 मार्च  2024 दिन रविवार को सुबह 11 बजे  प्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय डॉ. श्री मोहन यादव जी का भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे सदन ग्राम भरौली में आगमन हो रहा है। जहाँ उमरिया के सभी वरिष्ठ नेताओं पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ता बंधुओ द्वारा स्वागत अभिनदंन किया जाएगा।

Umaria:कल रविवार को उमरिया आएंगे सीएम डॉ मोहन यादव,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

तत्पश्चात दोपहर 12 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे सदन ग्राम भरौली में  नगर भाजपा की बैठक आयोजित की गई है जिसमे शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी माननीया श्रीमति हिमाद्री सिंह जी उमरिया नगर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ता बंधुओं के साथ बैठक में उपस्थित रहेंगी।

Umaria:कल रविवार को उमरिया आएंगे सीएम डॉ मोहन यादव,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अतः आप सभी उमरिया नगर में निवासरत पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी मंडल कार्यसमिति, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक,बूथ के त्रिदेव,पार्षदगण,एवं समस्त जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ता बंधु समय से पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत वंदन करें एवं बैठक में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

Umaria:कल रविवार को उमरिया आएंगे सीएम डॉ मोहन यादव,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Dindauri: भगोड़े असिस्टेंट कमिश्नर पर पुलिस ने किया 10 हजार का इनाम घोषित, छात्र-छात्राओं के करोड़ों रुपए डकारने का मामला

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *