Tiger Attack: खूंखार बाघ ने किया हमला 1 की वृद्ध की मौत 1 गंभीर घायल,इलाके में दहशत

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया (संवाद)। विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत 2 अलग अलग घटनाओ में 2 लोंगो पर खूंखार टाइगर ने हमला किया है। जिसमे 1 वृद्ध की मौत और 1 महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

पहला मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे झाल गॉव के पास का बताया जा रहा है। जहां एक बाघ ने हमलाकर वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया है। घटना पनपथा परिक्षेत्र के झाल की बताई जा रही है जहां बुधवार की सुबह सड़क से गुजर रहे वृद्ध नत्थूलाल निवासी ग्राम झाल के ऊपर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। हमलावर बाघ मृतक को खींचकर अंदर जंगल की ओर ले गया वृद्ध की चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन बाघ के हमले से वृद्ध की मौत हो चुकी थी और बाघ जंगल की ओर लौट गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों के द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

वहीं दूसरी घटना आज बुधवार की सुबह की बताई जा रही है।जहां सुबह 9 बजे के आसपास मानपुर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 350 में एक बाघ शावक ने मानपुर निवासी चन्नी बाई पति बिहारीलाल बैगा उम्र 28 वर्ष पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।बाघ के हमले से महिला के सिर पर गंभीर चोंटे आई हैं।जानकारी के बाद वन अमले के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *