उमरिया (संवाद)। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरहटा में सीएचओ के पद में पदस्थ महिला जानकी पति नवीन कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला चंदिया की सिर में सब्बल मारकर हत्या कर दी गई है। बताया गया कि मृतक के रिश्ते के देवर के साथ रास्ते को लेकर जमीनी विवाद रहा है। इसी बात को लेकर रिश्ते के देवर ने भाभी के सिर में दिनदहाड़े सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
स्वास्थ्य विभाग की महिला सीएचओ की दिनदहाड़े हत्या, रिश्ते के देवर ने भाभी के सिर पर सब्बल से किया प्रहार
मिली जानकारी के मुताबिक आने जाने के रास्ते को लेकर जमीन विवाद को लेकर शाम लगभग 4:00 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ था इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी देवर जान प्रकाश कुशवाहा ने भाभी जानकी कुशवाहा के सिर पर सब्बल से हमला कर दिया। जिस महिला घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर गई। आस पड़ोस के लोगों के द्वारा खून से लथपथ महिला जानकी कुशवाहा को चंदिया चिकित्सालय ले जाया गया। लेकिन चंदिया अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं मिलने के बाद उसे उसी अवस्था में जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की महिला सीएचओ की दिनदहाड़े हत्या, रिश्ते के देवर ने भाभी के सिर पर सब्बल से किया प्रहार

लेकिन जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद मौके और आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम आदि की कार्यवाही कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए विवेचना में जुटी है और लोगों से पूछताछ कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग की महिला सीएचओ की दिनदहाड़े हत्या, रिश्ते के देवर ने भाभी के सिर पर सब्बल से किया प्रहार
