Shahdol: यहां नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार,दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज

Editor in cheif
2 Min Read
शहडोल (संवाद)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें एक शख्स के द्वारा नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स का नाम उपेन्द्र सिंह उर्फ विधायक बताया गया है।

Shahdol: यहां नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार,दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज

शहडोल जिले के गोहपारू थाना अंतर्गत ग्राम गोडारु निवासी उपेंद्र सिंह उर्फ विधायक के द्वारा एक 8 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। नाबालिक बालिका अपने परिजनों के साथ पुलिस थाना गोहपारु पहुंचकर यह शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक ने उनकी नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया है।

Shahdol: यहां नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार,दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज

Umaria: यहां भालू तो वहां बाघ ने किया इंसानी हमला,वन अमले ने दोनो घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

परिजनों ने बताया कि नाबालिक बालिका अपने घर में अकेली थी और उसके माता-पिता घर में नहीं थे इस दौरान आरोपी विधायक उनके घर में घुसकर नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों के घर पहुंचने पर बालिका ने पूरी घटना बताई है वही बालिका के शरीर में ज्यादती किए जाने के भी निशान मिले हैं।

Shahdol: यहां नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार,दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज

बालिका और उनके परिजनों की शिकायत पर गोहपारु थाना पुलिस ने आरोपी उपेंद्र सिंह उर्फ विधायक पिता रामनरेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 511 भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।

Shahdol: यहां नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार,दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *