Shahdol: फुन्देलाल सिंह होंगे शहडोल से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार, कांग्रेस पार्टी ने जारी की सूची

0
625
शहडोल (संवाद)। लोकसभा चुनाव मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने विधायक फुन्देलाल सिंह के नाम की घोषणा की है। काफी समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि शहडोल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा.? जबकि विधायक फंदे लाल सिंह के नाम की चर्चा है भी काफी समय से चल रही थी लेकिन कांग्रेस के द्वारा जारी सूची फुन्दे लाल सिंह के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

Shahdol: फुन्देलाल सिंह होंगे शहडोल से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार, कांग्रेस पार्टी ने जारी की सूची

दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र में बीजेपी की उम्मीदवार की घोषणा पहले ही कर दी गई थी जिसमें सांसद हिमाद्री सिंह को एक बार फिर मौका दिया गया है वही कांग्रेस पार्टी के द्वारा सूची जारी करने में काफी विलंब के कारण कई तरह की चर्चा है हो रही थी हालांकि पूर्व से ही फुन्दे लाल सिंह के नाम की चर्चाएं भी की जा रही थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी की तरफ से अधिकृत घोषणा नहीं हो सकी थी।

Shahdol: फुन्देलाल सिंह होंगे शहडोल से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार, कांग्रेस पार्टी ने जारी की सूची

कांग्रेस पार्टी की तरफ से शनिवार को जारी की गई सूची में मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र से विधायक फुदेलाल सिंह के नाम की घोषणा की जा चुकी है। इसके बाद यह पूरी तरीके साफ हो चुका है कि शहडोल संसदीय क्षेत्र से अब बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह से सीधा मुकाबला कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार फुंदे लाल सिंह से होना तय हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार विधायक बुंदेलाल सिंह काफी समय से इस क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वह कई बार से विधायक रहे हैं यहां तक कि जब प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और देश में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही थी तब भी वह अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से विधायक चुनते आ रहे हैं।

Shahdol: फुन्देलाल सिंह होंगे शहडोल से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार, कांग्रेस पार्टी ने जारी की सूची

कांग्रेस पार्टी से पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुदेलाल सिंह को शहडोल संसदीय क्षेत्र से टिकट दिए जाने के बाद शहडोल लोकसभा का चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है कारण यह कि विधायक फुन्देलाल चाहे शिवराज हो या फिर नरेंद्र मोदी की आंधी हो, वह अपने क्षेत्र में डटे रहे हैं और अपने क्षेत्र से लगातार चुनते आ रहे हैं।

Shahdol: फुन्देलाल सिंह होंगे शहडोल से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार, कांग्रेस पार्टी ने जारी की सूची

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here