MP : हड़ताल से राजस्व से संबंधित कार्य ठप्प, तहसीलदार की गिरफ्तारी का कर रहे विरोध

MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में पूरे एक सप्ताह से तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर है उनके हड़ताल पर जाने से राजस्व संबंधित मामले ठप्प पड़े हुए हैं। आम जनता के राजस्व से जुड़े कार्य नहीं हो पा रहे हैं जिससे अब परेशानी खड़ी होने लगी है। जबलपुर में तहसीलदार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज इसके बाद गिरफ्तारी का तहसीलदार और नायब तहसीलदार विरोध कर रहे हैं।
Contents
बीते 14 सितंबर से प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर हैं इसके कारण उनके न्यायालय में लगने वाले राजस्व प्रकरणों की पेशी और तारीख है बढ़ा दी गई है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के हड़ताल पर चले जाने का समर्थन डिप्टी कलेक्टर आरआई और पटवारी भी कर रहे हैं। इस कारण से पूरे प्रदेश भर में आम जनता को खासी परेशानी हो रही है उनके मामले राजस्व प्रकरणों से संबंधित जैसे नामांतरण बंटवारा ईडब्ल्यूएस नक्शा सहित तहसीलदार न्यायालय में जो प्रकरण चल रहे हैं उनकी भी सुनवाई की बगैर पेशी बढ़ाई जा रही है।
बता दे की जबलपुर के आधार ताल में पदस्थ तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे के द्वारा 8 अगस्त 2023 को एक वसीयत के आधार पर नामांतरण का आदेश दिया था जिसे 9 सितंबर 2023 को एसडीएम ने निरस्त कर दिया इसके बाद 12 सितंबर को बिना किसी विभागीय अनुमति या बगैर जांच के कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कर दी। इसके बाद तहसीलदार हरि सिंह की पुलिस ने गिरफ्तारी भी कर ली। इसके बाद मध्य प्रदेश का राजस्व कर्मचारी संघ ने तहसीलदारों के लिए न्यायिक संरक्षण की मांग की है उनका कहना है कि यह काम में हस्तक्षेप तो है ही वही यह सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन भी है।
Leave a comment