नगर पालिका कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से परेशान नगर के रहवासी

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया। नगर पालिका परिषद उमरिया के कुछ कर्मचारी की कार्यप्रणाली से रहवासी खासा परेशान हो रहे हैं। दरअसल बीते कुछ समय से नगर पालिका के राजस्व शाखा में पदस्थ कुछ कर्मचारियों के द्वारा संपत्ति कर को लेकर नगर के रहवासियों को परेशान किया जा रहा है वहीं उनके द्वारा नगर पालिका को मिलने वाले संपत्ति कर के रूप में राजस्व का भी नुकसान किया जा रहा है।

नाम ना बताने की शर्त पर नगर के कुछ लोगों ने बताया कि नगर पालिका के राजस्व शाखा में पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा उन्हें संपत्ति कर सहित अन्य करो के नाम भारी भरकम राशि वसूली के नाम से डराया जाता है बाद में दबाव बनाकर समझौता और सेटलमेंट के नाम पर अवैध वसूली कर मामले में लीपापोती कर दी जाती है। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी नगर पालिका में पदस्थ पूर्व के कर्मचारी रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा कभी भी ऐसे कृत्य सामने नहीं आए जैसे वर्तमान में राजस्व कर्मचारियों के द्वारा अपने निजी स्वार्थ के कारण नगर पालिका को मिलने वाले राजस्व में ही भारी क्षति पहुंचा रहे हैं। लोगों ने जिले के कलेक्टर और संबंधित विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि ऐसे राजस्व कर्मचारी के खिलाफ जांचकर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *