Rajgarh: खेत मे गाय घुसने की मामली बात पर दनादन चली गोलियां,1 की मौत,2 घायल

0
550
राजगढ़ (संवाद)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक खेत में पालतू गाय के घुस जाने के मामूली विवाद में गोली चली है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि खेत में गए घुस जाने के कारण दो पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चलने तक की नौबत आ गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rajgarh: खेत मे गाय घुसने की मामली बात पर दनादन चली गोलियां,1 की मौत,2 घायल

दरअसल यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाडली ठाकुर गांव की बताई जा रही है। जहां एक ही परिवार के दो पक्ष मामूली से विवाद में एक पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें भंवर सिंह पिता मदन सिंह उम्र 45 वर्ष की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है,जहां उनका प्राथमिक इलाज कर भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Rajgarh: खेत मे गाय घुसने की मामली बात पर दनादन चली गोलियां,1 की मौत,2 घायल

मिली जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार की सुबह एक पक्ष की पालतू गाय दूसरे पक्ष के खेत में घुस जाने के कारण विवाद का कारण बन गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लेकिन यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष मरने-मारने पर उतारू हो गए। एक ही परिवार के एक पक्ष में जिसमें जगदीश सिंह उम्र 70 वर्ष अपने दोनों बेटों भूपेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह दूसरे पक्ष के भंवर सिंह राजपूत, प्रभा कुंवर और राजेंद्र सिंह के ऊपर टूट पड़े।

 

MP: बीजेपी ने की नये जिला अध्यक्षो की नियुक्ति,4 जिलो में की नियुक्ति,सूची देखिये

 

Rajgarh: खेत मे गाय घुसने की मामली बात पर दनादन चली गोलियां,1 की मौत,2 घायल

इस दौरान जगदीश सिंह के बेटों ने घर में रखी बंदूक लेकर आ गए और गोलियां बरसाने लगे। इस गोलीकांड में भंवर सिंह की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रभा कुंवर और राजेंद्र सिंह को भी गंभीर रूप से चोटेंटे आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को राजगढ़ के जिला चिकित्सालय भेजा है जहां डॉक्टरों ने भंवर सिंह को मृत घोषित कर दिया वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए उनका प्राथमिक उपचार कर भोपाल के लिए रेफर कर दिया है।

Rajgarh: खेत मे गाय घुसने की मामली बात पर दनादन चली गोलियां,1 की मौत,2 घायल

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के ऊपर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों जगदीश सिंह और उनके दोनों बेटों भूपेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह को को गिरफ्तार कर लिया है।

Rajgarh: खेत मे गाय घुसने की मामली बात पर दनादन चली गोलियां,1 की मौत,2 घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here