उमरिया (संवाद)। दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को पंचायती संवाद के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मिले वायरल वीडियो और लिखित समाचार को लेकर एक समाचार प्रकाशित किया गया था, जिस पर वायरल वीडियो में सिविल सर्जन डॉक्टर केसी सोनी और एक महिला के बीच विवाद हो रहा है जिसमें यह प्रतीत होता है कि उस महिला के द्वारा डॉक्टर के सी सोनी को भला बुरा कहती नजर आ रही है।
पंचायती संवाद के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप से मिले वीडियो और लिखित समाचार को अपने वेब पोर्टल में प्रकाशित किया था। जिसमें वायरल वीडियो में महिला के द्वारा डॉक्टर के से सोनी को जो कहते सुना जा रहा है उसका भी उल्लेख किया था।
उक्त समाचार से किसी को भी दुख पहुंचा हो या उसे कोई भी तकलीफ हुई हो, उसके लिए पंचायती संवाद खेद प्रकट करता है।