Pali: पार्षद प्रत्यासियो का भाग्य ईवीएम में कैद, 30 सितंबर को होगी काउंटिंग,77.95 प्रतिशत हुआ कुल मतदान

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। नगर पालिका परिषद पाली के चुनाव में पार्षद पद के लिए निर्धारित 15 वार्डों के लिए राजनैतिक दल भाजपा,कांग्रेस,आप,बसपा सहित निर्दलीय मिलाकर 71 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।जहां आज मतदान उपरांत उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। 30 सितंबर को वोटों की काउंटिंग के लिए निर्धारित है। मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा कि किसका भाग्य कितना साथ दिया है और जनता ने किसे अपना पार्षद चुना है।आज सम्पन्न हुए चुनाव में कुल 77.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें पुरूष के मतदान का प्रतिशत 78.97 प्रतिशत तथा महिला के मतदान का प्रतिशत 76.91 रहा है। 
रिटर्निग आफीसर नगर पालिका परिषद पाली नेहा सोनी ने बताया कि नगर पालिका परिषद पाली में पार्षद पद के लिए सुबह 9 बजे तक कुल 3078 मतदाताआंे ने अपने मत का उपयोग किया जिसमें पुरूष मतदाताओ की संख्या 1768 तथा महिला मतदाताओ की संख्या 1310 रही कुल मतदान का प्रतिषत 19.4 प्रतिषत रहा। इसी तरह प्रातः 11बजे तक 6301 मतदाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें पुरूष मतदाताओ की संख्या 3417 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 2884 रही । कुल मतदान का प्रतिषत 39.7 रहा। दोपहर 1 बजे तक कुल 9074 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया गया जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4628 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 4446 रही । कुल मतदान का प्रतिषत 57.13 रहा। दोपहर 3 बजे तक 11075 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें पुरूष मतदाताओ की संख्या 5656 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5419 रही। कुल मतदान का प्रतिषत 69.73 रहा। इस प्रकार कुल मिलाकर नगरपालिका पाली में शाम 5 बजे तक कुल मतदान 77.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव , पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, रिटर्निग आफीसर नेहा सोनी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मोबाईल पुलिस लगातार मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु नजर बनाएं हुए थे। नगरपालिका के 15 वार्डों के लिए 24 मतदान केंद्र  बनाये गए थे। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है इस दौरान कही से किसी घटना की जानकारी नही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *