पंचतत्व में विलीन हुई पद्मश्री जोधईया बाई पूर्व सांसद, कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य ने दिया कंधा

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया । पद्मश्री आवार्ड से सम्मानित जोधईया बाई बैगा की रविवार को शाम 5 बजे निधन हो गया था , जिनकी अन्त्येष्टि सोमवार को उनके गृह ग्राम लोढ़ा में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई।

पंचतत्व में विलीन हुई पद्मश्री जोधईया बाई,पूर्व सांसद, कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य ने दिया कंधा

पद्मश्री एवं राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित जोधईया बाई बैगा जन जातीय बैगा आर्ट की पेटिंग्स के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती थी, उनके मृत्यु की खबर लगते ही पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई । अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम लोढ़ा में किया गया , जिसमें हजारों की संख्या मे लोगों ने भाग लिया।

पंचतत्व में विलीन हुई पद्मश्री जोधईया बाई,पूर्व सांसद, कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य ने दिया कंधा

उनके गृह ग्राम पहुंचकर पूर्व सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र पूर्व जन जातीय कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ़ रीता डेहरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागेन्द्र प्रताप सिंह, जोधईया बाई के गुरू स्व0 आशीष स्वाामी के परिवार जनों ने उनके निज निवास में पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित किया तथा शव यात्रा में शमिल होकर कांधा भी दिया।

पंचतत्व में विलीन हुई पद्मश्री जोधईया बाई,पूर्व सांसद, कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य ने दिया कंधा

पद्श्री जोधईया बाई के शव यात्रा में तहसीलदार चंदिया कर्तव्य अग्रवाल, नायब तहसीलदार कौशल सिंह, सुशील मिश्रा, प्रदीप सिंह गहलोत, पत्रकारगण, सहित सैकड़ों ग्रामीण जन शामिल हुए । मुखाग्नि जोधईया बाई के नाती अमर बैगा ने दी।

पंचतत्व में विलीन हुई पद्मश्री जोधईया बाई,पूर्व सांसद, कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य ने दिया कंधा

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *