OMG:कलेक्टर ने की एक साथ इतनी बड़ी कार्यवाही,पूरे जिले में मचा हड़कंप,एक साथ आधा सैकड़ा कर्मचारियों पर कार्यवाही

0
1046
OMG:कलेक्टर ने की एक साथ इतनी बड़ी कार्यवाही,
पूरे जिले में मचा हड़कंप,एक साथ आधा सैकड़ा 
कर्मचारियों पर कार्यवाही 
OMG: Collector took such a big action
together,there was a stir in the whole 
district, action on half a hundred 
employees simultaneously
उमरिया (संवाद)। पूरे जिले में आधा सैकड़ा कर्मचारियों पर कार्यवाही को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि यहां गड़बड़ियां और लापरवाही करने की कोई नई बात नही है, ऐसे अनेको मामले है जिसमें साफतौर पर लापरवाही की गई है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में एक साथ कार्यवाही जरूर बड़ी बात है। लोंगो के स्वास्थ्य से जुड़ा देश की आयुष्मान योजना के कार्ड में बनाने में लापरवाही बरतने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रबंधक सहित ग्राम रोजगार सहायकों को शोकाज नोटिस जारी किया गया है
जिले के संवेदनशील कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आयुष्मान कार्ड बनानें मे रूचि नही लेने और लापरवाही बरतने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली, मानपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेली को शो काज नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि समीक्षा दौरान पाया गया है कि प्रतिदिन लक्षित अनुसार आयुष्मान कार्ड नही बनाए जा रहे है। जिससे यह प्रतीत होता है कि आपके द्वारा उक्त कार्य मे रूचि नही ली जा रही है, और न ही निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा है कि तीन दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करें अन्यथा के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
इसी तरह जिला प्रबंधक कॉमन सर्विस सेंटर को कॉमन सर्विस सेंटर मे पदस्थ व्ही एल ई के द्वारा बनाए गए आयुष्मान कार्ड की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत नही करने पर शो काज नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
इसी प्रकार सीएचओ आमाडोेंगरी, सीएचओ चंसुरा तथा सीएचओ बांका सहित ग्राम रोजगार सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने की कम उपलब्धि पर शो काज नोटिस जारी करते हुए तीन अंदर जवाब प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए गए है।
रोजगार सहायकों को दिए गए कारण बताओ नोटिस में
1. रंजना सिंह देवगवा जनपद पंचायत मानपुर
2. राज कुमार चतुर्वेदी ग्राम छपड़ौर और जनपद पंचायत मानपुर
3. वीरेंद्र सिंह ग्राम पिपरिया जनपद पंचायत मानपुर
4. आशीष गर्ग ग्राम नदावन जनपद पंचायत मानपुर
5. ओमकार जयसवाल ग्राम परासी जनपद पंचायत मानपुर
6. सरोज यादव ग्राम डोभा जनपद पंचायत मानपुर
7. अनिल पांडे ग्राम ताला जनपद पंचायत मानपुर
8. शरद गुप्ता ग्राम मचखेता जनपद पंचायत मानपुर
9. राजमणि त्रिपाठी ग्राम बेल्दीजनपद पंचायत मानपुर 10.मानसिंह ग्राम पनपथा जनपद पंचायत मानपुर
11.समर बहादुर सिंह ग्राम बड़ार जनपद पंचायत मानपुर 12. समयलाल प्रजापति ग्राम कसेरू जनपद पंचायत मानपुर
13. रामकेश कलार ग्राम मुड़गुड़ी जनपद पंचायत मानपुर
14. रामअवतार जायसवाल ग्राम पलझा जनपद पंचायत मानपुर
15. प्रकाश पटेल ग्राम कठार जनपद पंचायत मानपुर 16. पंकज तिवारी ग्राम चंद्रपुरा जनपद पंचायत मानपुर 17. गजेंद्र सिंह ग्राम कचरा टोला जनपद पंचायत मानपुर
18. फुलबतिया सिंह ग्राम हिरौली जनपद पंचायत मानपुर
19.राजेश यादव ग्राम माला जनपद पंचायत मानपुर
20. राजेश कुमार पांडे ग्राम डोड़का का जनपद पंचायत मानपुर
21.गंगा शरण शुक्ला ग्राम पंचायत पोड़िया जनपद पंचायत मानपुर शामिल है इसके अलावा करकेली जनपद और पाली जनपद के रोजगार भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here