MP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेट

Editor in cheif
4 Min Read
MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने में आखिर इतना वक्त क्यों लगा और पेंच कहां फंसा था, इसके बारे में क्लियर बात यह समझ आती है कि मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता अपने-अपने क्षेत्र या अपने-अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा अध्यक्ष बनाने के फिराक में रहे जिससे नेताओ और संगठन में सहमति नहीं बन पा रही थी। लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व और संगठन के हस्तक्षेप से आखिरकार अब वह समय आ ही गया जब आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा की जानी है। वही जो भी जिला अध्यक्ष के दावेदार रहे हैं उनकी धड़कनें तेज हो गई है सभी दावेदार हर एक-एक मिनट में व्हाट्सएप में अपडेट हो रहे हैं।

MP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेट

Contents
MP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेटMP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेटMP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेटMP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेटMP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेट
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों के लिए बीजेपी के नेताओं में मची खींचतान से अध्यक्षों की घोषणा किए जाने में लगातार विलंब हो रहा था। 2 और 3 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक के बाद जब संगठन के वरिष्ठ नेता पैनल बनाकर दिल्ली रवाना हुए थे, तभी से यह अंदेशा जताया जा रहा था की संभवतः एक या दो दिन में सूची जारी कर दी जाएगी। लेकिन नेताओं में आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण सूची जारी होने में विलंब होता चला गया।

MP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेट

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के नेताओं के बीच मची खींचतान और सहमति नहीं बन पाने के कारण संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व को मोर्चा संभालना पड़ा। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को दिल्ली तलब कर लिया। लगातार दो दिनों तक दोनों नेता दिल्ली में पड़े रहे तब कहीं जाकर भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर राय बन पाई है।

MP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेट

जिला अध्यक्षों को लेकर सबसे ज्यादा घमासान ग्वालियर, भोपाल, सागर और जबलपुर को लेकर मची हुई थी। इन क्षेत्रों के दिग्गज नेताओं में आपसी सहमति नहीं बन पा रही थी जिसके कारण जिला अध्यक्ष के नाम क्लियर नहीं हो पा रहे थे, राष्ट्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद निर्णय लिया गया कि इन जगहों में दो-दो जिला अध्यक्ष बनाए जाएंगे। जिसमें दोनों खेमे के नेताओं को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। प्रदेश के दोनों नेता बीडी शर्मा और हितानंद शर्मा दिल्ली से वापस भोपाल लौट चुके हैं।

MP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेट

बताया गया कि संगठन के द्वारा सभी कुछ तय कर लिया गया है। इसके बाद आज 10 जनवरी को मध्य प्रदेश के तमाम जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की जा सकेगी। जबकि कई मीडिया संस्थानों के द्वारा जिला अध्यक्षों के संभावित नाम दिखाए जा रहे हैं, उन्ही नामो पर भी मोहर लग सकती है या किसी और नाम का होगा एलान। हालांकि अलग-अलग मीडिया संस्थानों के द्वारा नाम में भिन्नता दिखाई जा रही है, देखना होगा संगठन आखिर किसके नाम की घोषणा करता है।

MP: आज जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची.? दावेदारों की धड़कनें हुई तेज,देखिये कैसे हर मिनिट मोबाइल में हो रहे अपडेट

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *