MP Politics: कांग्रेस पार्टी के 2 उम्रदराज 85 साल के नेता अपने बच्चों के भविष्य के लिए कर रहे भारी संघर्ष,यहां जानिए आखिर कौन है?

0
378
Katni (संवाद)। मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दो उम्र दराज नेता अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए कम कर रही है। यह बात कटनी जिले में पहुंचे भाजपा के नेता हितेश वाजपेई ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही है। वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस के बुर्जुग नेता 85 साल की उम्र में भी अपने पुत्र मोह में राजनीतिक संघर्ष कर रहे हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह राजनीति के अंतिम पायदान पर खड़े है और अपने बेटों की राजनैतिक पृष्ठभूमि बनाने पर लगे है।

MP Politics: कांग्रेस पार्टी के 2 उम्रदराज 85 साल के नेता अपने बच्चों के भविष्य के लिए कर रहे भारी संघर्ष

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियो को लेकर कटनी जिले पहुंचे भाजपा नेता हितेश वाजपेई ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि भाजपा प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए काम कर रही है। लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाना चाहती है। जिसके लिए वह योजना बनाकर प्रदेश की 1.31 महिलाओं को हर महीने ₹1000 उनके खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं इतना ही नहीं धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर ₹3000 प्रति महीने तक पहुंचाई जाएगी।

MP Politics: कांग्रेस पार्टी के 2 उम्रदराज 85 साल के नेता अपने बच्चों के भविष्य के लिए कर रहे भारी संघर्ष

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने नारी सम्मान योजना के नाम का चुनावी उपयोग कर सिर्फ चुनावी शिगूफा छोड़कर महिलाओं को भ्रमित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री को अंग्रेजों ने मनोनीत किया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत की जनता ने बहुमत से चुना है। कांग्रेस का लोकतंत्र पर कभी विश्वास नहीं रहा। भारत को इंडिया नाम देकर अंग्रेज चले गए और आज विपक्ष के लोग अपने गठबंधन को इंडिया नाम देकर भारत की जनता को भ्रमित करना चाहते है।

MP Politics: कांग्रेस पार्टी के 2 उम्रदराज 85 साल के नेता अपने बच्चों के भविष्य के लिए कर रहे भारी संघर्ष

उन्होंने बताया कि15 सितम्बर को जनआशीर्वाद यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल होंगे। चारों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति के साथ अन्य नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। बड़वारा से यात्रा का आगाज होगा। वाजपेयी ने बताया कि भाजपा  सकारात्मक तथ्यों के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी 15 महीने की सरकार में किसानों के कर्ज माफ का झूठ बोला था,वहीं बीजेपी सरकार की लाडली बहन योजना की नकल करके कांग्रेस झूठे फॉर्म भराकर महिलाओं को ₹1500 देने का भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है।

MP Politics: कांग्रेस पार्टी के 2 उम्रदराज 85 साल के नेता अपने बच्चों के भविष्य के लिए कर रहे भारी संघर्ष

कांग्रेस के नेता जनता के बीच से गायब हैं। नकुलनाथ जनता के नही ट्वीटर के नेता है एक ओर हमारा नेतृत्व पानी, आंधी में भी जनता का आशीर्वाद लेने जा रहा है। हमारा नेतृत्व आज किसी परिवार की वजह से नही है हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जन्म राजपरिवार में नही होता। कांग्रेस का हाल इतना खराब हो गया है कि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री तो दूर अपना नेता प्रतिपक्ष नही बना पाई कांग्रेस और उसके नेताओं को मुह चलाना आता है और हमे सरकार चलाना। कांग्रेस के उम्र दराज नेता अपने पुत्र मोह में आज भी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, इनके अंतिम पड़ाव में होने के बाद भी इन्हें अब संघर्ष करने की क्या आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here