MP News: वरिष्ठ IAS वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार,30 नवंवर को सेवानिवृत्त होंगे इकबाल सिंह बैस

Editor in cheif
3 Min Read
Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक हल्का के मुखिया यानी मुख्य सचिव के पद का प्रभार 1988 बीच की वरिष्ठ आईएएस वीरा राणा को दिया गया है। इसके पहले मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह बैस का कल 30 नवंबर को सेवानिवृत्ति हो जाएंगे। वही 3 दिसंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव के मतगणना में साफ हो जाएगा कि इस बार किसकी सरकार बनने वाली है।

MP News: वरिष्ठ IAS वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार,30 नवंवर को सेवानिवृत्त होंगे इकबाल सिंह बैस

दरअसल शिवराज सरकार के द्वारा 30 नवंबर को अंतिम कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें यह कयास लगाए जा रहे थे कि 30 नवंबर को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के सेवानिवृत्ति का दिन है इसीलिए सरकार के द्वारा शायद उनकी विदाई समारोह के लिए 30 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। हालांकि कांग्रेस इसे भी सियासती रंग देने से नहीं चुकी है।

MP News: वरिष्ठ IAS वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार,30 नवंवर को सेवानिवृत्त होंगे इकबाल सिंह बैस

लेकिन ठीक इसी के एक दिन पहले यानी 29 नवंबर को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस की जगह प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार सौंप दिया गया है। इसके बाद यह साफ हो गया है कि 30 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की अंतिम बैठक में नई मुख्य सचिव वीरा राणा भी शामिल हो सकती हैं।

MP News: वरिष्ठ IAS वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार,30 नवंवर को सेवानिवृत्त होंगे इकबाल सिंह बैस

वरिष्ठ आईएएस श्रीमती वीरा राणा इसके पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की अध्यक्ष और कृषि उत्पादन विभाग की आयुक्त रही है। इसके अलावा वह प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों में भी रही हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के बाद सबसे सीनियर आईएएस के रूप में वीरा राणा जानी जाती हैं। मुख्य सचिव इकबाल सिंह भैंस को दो बार छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था।

MP News: वरिष्ठ IAS वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार,30 नवंवर को सेवानिवृत्त होंगे इकबाल सिंह बैस

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *