MP News: वरिष्ठ IAS को विभाग से हटाकर मंत्रालय किया अटैच, पूर्व सीएम शिवराज के चहेते IAS अधिकारी को हटाया

0
941
Bhopal (संवाद)। मध्यप्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से ही पूर्व से विभागों में जमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री बनते ही मोहन यादव ने साफ कर दिया था कि बड़े पैमाने पर अधिकारी बदले जाएंगे, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। जिसमें सबसे पहले एक वरिष्ठ आईएएस को विभाग से हटाते हुए मंत्रालय अटैच कर दिया गया है।

MP News: वरिष्ठ IAS को विभाग से हटाकर मंत्रालय किया अटैच, पूर्व सीएम शिवराज के चहेते IAS अधिकारी को हटाया

दरअसल मध्य प्रदेश में लगभग 18 सालों से मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान अपने चहेतों अधिकारियों को कई प्रमुख विभागों में पदस्थ करके रखे थे। लेकिन इस बार 2023 के चुनाव के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में डॉ मोहन यादव की नियुक्ति की गई है। हालांकि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव ने यह साफ कर दिया था कि बड़े पैमाने पर प्रदेश में अधिकारियों का फेरबदल किया जाएगा। जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

MP News: वरिष्ठ IAS को विभाग से हटाकर मंत्रालय किया अटैच, पूर्व सीएम शिवराज के चहेते IAS अधिकारी को हटाया

वही मध्यप्रदेश मैं मुख्यमंत्री से पहले मुख्य सचिव को भी बदल गया है। शिवराज सरकार में काफी लंबे समय से एक्सटेंशन में रहे मुख्य सचिव इकबाल सिंह का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका था। जिनकी जगह वीरा राणा को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है। अब नए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ प्रशासनिक महकमें की प्रमुख वीरा राणा की भी नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। जिससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव वीरा राणा के द्वारा पूर्व से जमे विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों में फेरबदल कर सकते हैं।

MP News: वरिष्ठ IAS को विभाग से हटाकर मंत्रालय किया अटैच, पूर्व सीएम शिवराज के चहेते IAS अधिकारी को हटाया

इसकी शुरुआत करते हुए मुख्य सचिव वीर राणा ने सबसे पहले पत्रकारों के विभाग यानी जनसंपर्क विभाग में फेर बदल किया है। बताया गया कि कुछ पत्रकारों की शिकायत पर मुख्य सचिव के 19 दिसंबर के आदेश में जनसंपर्क संचालनालय के आयुक्त और मेट्रो विभाग भोपाल के एमडी मनीष सिंह को हटाते हुए उन्हें मंत्रालय अटैच कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस और सचिव मुख्यमंत्री विवेक पोरवाल को आयुक्त जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ किया गया है। वहीं IAS नीरज मंडलोई को भोपाल मेट्रो का एमडी बनाया गया है। मुख्य सचिव वीरा राणा के आदेश में मनीष सिंह को मंत्रालय अटैच किया गया है जहां वह विभाग के लिए इंतजार करेंगे।

MP News: वरिष्ठ IAS को विभाग से हटाकर मंत्रालय किया अटैच, पूर्व सीएम शिवराज के चहेते IAS अधिकारी को हटाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here