MP News: मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले, बदले गए जिले

Editor in cheif
1 Min Read
Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश में नई सरकार के साथ प्रशासनिक जमावट भी नए तरीके से शुरू कर दी गई है। सबसे पहले दो आईएएस अधिकारियों को पदस्थापना विभाग से मंत्रालय अटैक किया गया वहीं उसके बाद दो अन्य आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। अब एक सूची सामान्य प्रशासन विभाग से और जारी की गई है जिसमें आठ आईएएस अधिकारियों के जिले बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश में नई सरकार के साथ नए चेहरे के रूप में डॉक्टर मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है वही प्रशासनिक मुखिया के तौर पर वीरा राणा की भी नई नियुक्ति की गई है। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि पूरे प्रदेश में प्रशासनिक महकमें की जमावट भी नई की जाएगी। जिसकी शुरुआत 19 दिसंबर से हो चुकी है उसके बाद दो अन्य आदेश भी मुख्य सचिव वीरा राणा के द्वारा जारी किए गए हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *