MP News: बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब 46 उम्मीदवारों की सूची तैयार,सूची में देखिए

Editor in cheif
3 Min Read
भोपाल (संवाद)। मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी कांग्रेस से एक कदम आगे दिखाई दे रही है। वहीं विधानसभा में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी बीजेपी कांग्रेस से बहुत आगे है। इसके पहले बीजेपी ने जहां 39 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। वहीं अब दूसरी सूची के रूप में 64 उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। जिसकी संभावित सूची भी तैयार कर ली गई है, कुछ विधानसभा में दावेदारों के पैनल में एक से ज्यादा दावेदार होने पर मंथन किया जा रहा है। हालांकि इस संभावित सूची की पुष्टि पंचायती संवाद नहीं करता है।
64 संभावित उम्मीदवारों के नाम
 बुरहानपुर – अर्चना चिटनीस
 नागदा – दिलीप सिंह शेखावत
 जुन्नारदेव – नथन शाह कवरेती, आशीष ठाकुर
 अमरवाड़ा – कामनी शाह, उत्तम ठाकुर,
परासिया – ताराचंद बावरिया और ज्योति डहेरिया
 जबलपुर पश्चिम – अभिलाश पांड़े, प्रभात साहू
दमोह – सिद्धर्थ मलैया
 छिंदवाड़ा – बंटी साहू
 शाजापुर – अरूण भीमावत
 बिजावर – राकेश शुक्ला
 निवास – रामप्यारे कुलस्ते
 करैरा – जसवंत जाटव
 लखनादौन – विजय कुमार उइके
 कटंगी – पूर्व सासंद बोध सिंह भगत
 बड़नगर – मुकेश पंड्या
 डबरा – इमरती देवी
 राधोगढ़ – हीरेन्द्र सिंह बंटी
 राजनगर – अरविंद पटेरिया
 बैतूल – हेमंत खंडेलवाल
 जबलपुर उत्तर – धीरज पटेरिया, रोहित जैन
 घोड़ाडोंगरी – मंगल सिंह और गंगाबाई उइके
 देवरी – बृजबिहारी पटेरिया, मंगल सिंह लोधी
राजगढ़ – अमर सिंह यादव, प्रताप मंडलोई, हरिचरण तिवारी
 खिलचीपुर – हजारीलाल दांगी, दिनेश पुरोहित
 आगर – गोपाल परमार, ओम मालवीय, मधु गहलोत
 सैलाना – गुूमान सिंह डामोर, नारायाण मेडा, संगीता चेरल
 आलोट – रमेश मालीवय, जितेन्द्र गेहलोत
 सेंधवा – विकास कार्य, डॉक्टर रेहलस सेनानी
 राजपुर – अंतर पटेल, सुभाष पटेल
श्योपुर – दुर्गालाल विजय, महावीर सिसोदिया, ब्रजराज
 मुरैना – रधुराज सिंह कंषाना, रूस्तम सिंह, राकेश सिंह
 दिमनी – गिर्राज दंडोतिया, शिवमंगल सिंह तोमर
 ग्वालियर दक्षिण – नारायाण सिंह कुशवाह, अनूप मिश्रा
सतना – शंकरलाल तिवारी, रत्नाकर चुतुर्वेदी
 रैगांव – प्रतिमा बागरी, रानी बागरी और पुष्पराज बागरी
 सिहावल – विश्वामित्र पाठक,रीति पाठक,
 कोतमा – लवकुश शुक्ला और उमा सोनी
 तेंदूखेड़ा – विश्वनाथ प्रताप सिंह, राव उदय प्रताप
 गाडरवारा –  साधना स्थापक, गौतम पटेल
दरअसल बीजेपी विधानसभा चुनाव से पहले ही तमाम प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की पूरी कोशिश में है जहां उसने पहली सूची जारी कर दी है। वहीं दूसरी सूची के लिए मंथन का दौर चल रहा है। यह सूची बीजेपी सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों का चयन कर रही है। हालांकि 64 नाम वाली यह दूसरी सूची के संभावित उम्मीदवारों की सूची की पुष्टि पंचायती संवाद नहीं करता है। पार्टी की अधिकृत सूची जारी होने के बाद पूरी तरीके से स्पष्ट हो सकेगा।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *