MP News: चुनाव हारते ही EVM की गड़बड़ी का जिन्न आया बाहर, दिग्विजय सिंह ने कहा चिप वाली EVM को किया जा सकता है हैक

Editor in cheif
3 Min Read
MP (संवाद)। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार के बाद हर बार की तरह इस बार भी EVM में गड़बड़ी का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है। मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजे में जहां भारतीय जनता पार्टी 163 सीटों में कब्जा किया है वही कांग्रेस पार्टी महज 66 सीटों में सिमट कर रह गई है। जिसके बाद कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

MP News: चुनाव हारते ही EVM पर उठने लगे सवाल, दिग्विजय सिंह ने कहा चिप वाली EVM को किया जा सकता है हैक

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में आये नतीजों को देखकर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है उन्होंने X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि वह 2003 से ही ईवीएम मशीनों से मतदान कराए जाने का विरोध करते आ रहे हैं। उन्होंने लिखा की चिप वाली ईवीएम मशीन को हैक किया जा सकता है। यह सवाल और इसका समाधान सभी राजनीतिक दलों के लोगों को सोचना होगा। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से भी भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करने की बात कही है।

MP News: चुनाव हारते ही EVM पर उठने लगे सवाल, दिग्विजय सिंह ने कहा चिप वाली EVM को किया जा सकता है हैक

दरअसल हाल ही में हुए पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी की बहुमत से ज्यादा सीट आई है। इसके बाद कांग्रेस नेता अब ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। इन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। मध्यप्रदेश में 163 सीट तो राजस्थान में 115 और छत्तीसगढ़ में 55 सीटे मिली है। कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में कितनी बुरी हार की उम्मीद नहीं थी मतलब यह है कि प्रदेश में बीजेपी की एक तरफ जीत सेवा है परेशान हो गए हैं।

MP News: चुनाव हारते ही EVM पर उठने लगे सवाल, दिग्विजय सिंह ने कहा चिप वाली EVM को किया जा सकता है हैक

जबकि सन 2018 के चुनाव में इन तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब कांग्रेस के  नेताओं ने ईवीएम मशीन पर कोई भी आरोप नहीं लगाए थे। हालांकि इस बार 2023 के चुनाव में अपने-अपने क्षेत्र को गढ़ बना चुके कई नेताओं का गढ़ भी टूट गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह उनके भतीजे प्रियवत सिंह और उनके कई खास दोस्त भी इस बार चुनाव हार चुके हैं।

MP News: चुनाव हारते ही EVM पर उठने लगे सवाल, दिग्विजय सिंह ने कहा चिप वाली EVM को किया जा सकता है हैक

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *