MP News: चुनाव समाप्त होते ही चली गोली, दो भाइयों में से एक मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल,

Editor in cheif
2 Min Read
Narsinghpur (संवाद)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना समाप्त होने के एक दिन बाद गोली चलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। दोनों भाइयों को मारी गई गोली में एक की मौत मौके पर हो गई है। वहीं दूसरे भाई को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है। इस पूरे मामले में जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

MP News: चुनाव समाप्त होते ही चली गोली, दो भाइयों में से एक मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना अंतर्गत ग्राम गंगई कला की है, जहां बीती देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चली है। इस घटना में दोनों भाई डोरीलाल और सीताराम को गोली मारी गई है। गोली लगने से डोरी लाल उम्र 40 वर्ष निवासी गंगाई कला की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा भाई सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया है,बाद में उसे जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

MP News: चुनाव समाप्त होते ही चली गोली, दो भाइयों में से एक मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची गोटेगांव पुलिस ने गंगाई कला गांव के ही आरोपी बृजमोहन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। बताया गया कि बृजमोहन के द्वारा दोनों भाइयों के ऊपर दनादन गोली चलाई गई है, जिससे एक भाई की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल घटना की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MP News: चुनाव समाप्त होते ही चली गोली, दो भाइयों में से एक मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *