MP News: चुनाव आयोग ने बदले जिलों के कलेक्टर और एसपी,राज्य शासन ने जारी किए ट्रांसफर आदेश

Editor in cheif
2 Min Read
MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में जहां अब विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू कर चुनावी तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में प्रदेश में निर्धारित समय से ज्यादा के कार्यकाल से जमे या फिर राजनीतिक पार्टियों के द्वारा शिकवा शिकायत के बाद अब चुनाव आयोग ने जिलों में पदस्थ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण के लिए राज्य शासन को हटाने का निर्देश दिया है। जिसके बाद राज्य शासन ने कलेक्टर और एसपी को उनके पदस्थापना वाले स्थान से हटकर सचिवालय में पदस्थ किया है।

MP News: चुनाव आयोग ने बदले कलेक्टर और एसपी, राज्य शासन ने जारी किए ट्रांसफर

मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पदस्थ कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को जिले से हटाते हुए सचिवालय में उपसचिव के पद पर पदस्थ किया है।वहीं नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी कलेक्टर रतलाम को भी स्थानांतरित करते हुए सचिवालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया है। इन दोनों जिले के कलेक्टर को स्थानांतरित करते हुए जहां सचिवालय में उप सचिव के पद पर पदस्थित किया है वहीं जिलों का प्रभाव वरिष्ठ अतिरिक्त कलेक्टर को सौंप जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

MP News: चुनाव आयोग ने बदले कलेक्टर और एसपी, राज्य शासन ने जारी किए ट्रांसफर

इसके अलावा पुलिस विभाग में भी गृह मंत्रालय के द्वारा दो पुलिस अधीक्षकों को जिलों से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया है जिसमें जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी को हटाते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल सदस्य किया है तो वही मनीष खत्री पुलिस अधीक्षक भिंड को भी जिले से हटाते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। गृह मंत्रालय के द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में इन दोनों जिलों में भी जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को प्रभाव दिए जाने का उल्लेख किया गया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *