Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश की नई सरकार बनने के बाद अब नया विधानसभा अध्यक्ष भी मिल गया है। आज बुधवार को नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए हैं इस दौरान विधानसभा में उपस्थित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई दी है इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को भी बधाई प्रेषित की है।
MP News:निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी बधाई
दरअसल मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनावी नतीजो की घोषणा के बाद जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया था तभी नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया शेष थी इस दौरान जब मध्य प्रदेश में शीतकालीन विधानसभा का सत्र प्रारंभ है तब विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया गया है।
MP News:निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी बधाई
शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान आज बुधवार को सर्वसम्मति से पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिमनी विधानसभा सीट से विधायक नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई दी है। इसके अलावा विपक्ष के नेता उमंग सिंगार को भी बधाई प्रेषित की गई है। डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब सरकार पक्ष और विपक्ष के सहयोग से सकारात्मक दिशा में काम करेगी। इसके अलावा विधानसभा भवन में उपस्थित विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को बधाई देते हुए स्वागत किया है।