MP (संवाद)। मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग का नारा एमपी अजब है गजब है की तर्ज पर एक और अजब गजब हुआ क्या सामने आया है जिसमें मध्य प्रदेश के एक आईएएस अफसर एक नहीं बल्कि तीन शादियां रचाई हैं। हालांकि आईएएस अफसर ने तलाक के बाद दूसरी और फिर तीसरी शादी रचाई है। लेकिन इसमें हैरत और खास बात यह है कि उनकी तीनों पत्नियां भी मध्य प्रदेश में ही IAS हैं जिसमें से दो अलग-अलग जिले में कलेक्टर है। इनकी पहले फिर दूसरी और अब तीसरी शादी की चर्चा प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में बड़े जोरों से चल रही है।
यहां पर सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसमें यह बताया गया कि कटनी जिले के कलेक्टर रहे अवि प्रसाद की कर रहे हैं, जिन्होंने 10 वर्षों के भीतर तीन शादियां रचाई है। तीसरी शादी अभी 2 दिन पहले शिवपुरी में रचाई गई। आईएएस अवि प्रसाद ने पहली शादी आईएएस और शाजापुर की कलेक्टर रिजु वाफ़ना के साथ की। लेकिन शादी के कुछ ही समय गुजारने के बाद दोनों के बीच तलाक हो गया, इसके बाद आईएएस अवि प्रसाद की मुलाकात महिला आईएएस मिशा सिंह से हो गई, इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया। इस बार भी उन दोनों के बीच विवाह का बंधन ज्यादा दिन नहीं टिक सका और कुछ ही सालों में तलाक हो गया। आईएएस मिशा सिंह वर्तमान में रतलाम जिले की कलेक्टर है इसके पूर्व में वह उमरिया और जबलपुर जिले में अपर कलेक्टर रही है।
इसके बाद जो जानकारी फिलहाल अभी मिल रही है वह यह कि आईएएस अवि प्रसाद दो-तीन दिन पहले तीसरी शादी रचाई है। उनकी तीसरी पत्नी का नाम IAS अंकिता धाकड़े बताया जा रहा है जो मंत्रालय में उपसचिव के पद पर पदस्थ हैं। इसके पूर्व वह उज्जैन में जिला पंचायत की सीईओ रही है। इस तरह से आईएएस अवि प्रसाद ने बीते 10 वर्षों में तीन शादियां रचाई है। लेकिन उनकी 2 शादियों का तलाक क्यो हुआ यह उनका व्यक्तिगत मामला है, इसमें किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है। लेकिन पंचायती संवाद परिवार उनके तीसरी शादी का बंधन हमेशा बंधा रहे और उनका वैवाहिक जीवन सुखमय हो ऐसी कामना जरूर करता है।
बता दें कि आईएएस अवि प्रसाद बेहतर कार्यशैली और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाने जाते रहे हैं। उनकी छवि एक ईमानदार अफसर के रूप में रही है। कटनी जिले के कलेक्टर रहने के दौरान उनके कई कार्य आज भी चर्चित हैं। लेकिन इस बीच आईएएस अवि प्रसाद की 10 वर्षों में हुई तीन शादियां मध्य प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है
साभार:sabkikhabar.com