MP: देर रात हुए IPS अधिकारियों के तबादले,SP अमित कुमार सहित अन्य अफसरों का हुआ ट्रांसफर

MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के बाद आईपीएस (IPS) अफसरो की स्थानांतरण सूची जारी की गई है जिसमें तीन जिलों के एसपी बदले गए हैं। गृह मंत्रालय मध्य प्रदेश शासन के द्वारा देर रात जारी हुई ट्रांसफर सूची में पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर अमित कुमार सहित तीन पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। मध्य प्रदेश में बीच-बीच में हो रहे ट्रांसफर के बीच काफी लंबे समय बाद आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची आई है।
Contents
हालांकि यह सिलसिला अभी अक्टूबर माह तक लगातार जारी रहेंगे संभावना जताई गई है कि इसके बाद भी आने वाले समय में आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की एक लंबी सूची जो गृह मंत्रालय में बनकर तैयार है वह भी जारी की जाएगी।
इसके अलावा आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किया जाना है। जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा सूची तैयार कर ली गई है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों सहित विभागों के भी स्थानांतरण किए जाने की उम्मीद है।
Leave a comment