MP: IAS और IPS की टीम बना रहे CM डॉक्टर मोहन यादव,वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला,बदले प्रभार

Editor in cheif
3 Min Read
Bhopal (संवाद)। मध्यप्रदेश में बनी नई सरकार और उसके मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा सरकार में पदस्थ वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों का अपने हिसाब से जमावट करने में लगे हैं। जहां हाल ही में उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। वहीं इसके पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अपने हिसाब से विभाग बांटे हैं।

MP: IAS और IPS की टीम बना रहे CM डॉक्टर मोहन यादव,वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला,बदले प्रभार

दरअसल मध्य प्रदेश में बीते 20 वर्षों से मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहे हैं जहां वह अपने चहेते अधिकारियो को प्रमुख जगहो और प्रमुख विभागों में पदस्थ किए थे। लेकिन 2023 के चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को बदलकर डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है। तभी से प्रदेश में डॉ मोहन यादव के द्वारा अपने हिसाब से प्रशासनिक जमावट में लगे है।

MP: IAS और IPS की टीम बना रहे CM डॉक्टर मोहन यादव,वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला,बदले प्रभार

इसी क्रम में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है जिसमें तीन पुलिस के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है इंदौर में पुलिस कमिश्नर के रूप में आईपीएस राजेश गुप्ता की तैनाती की गई है। वही परिवहन आयुक्त के रूप में डीपी गुप्ता को प्रभाव सोपा गया है इसके पहले संजय कुमार झा को गुना हादसे के दौरान हटाया गया था।

MP: IAS और IPS की टीम बना रहे CM डॉक्टर मोहन यादव,वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला,बदले प्रभार

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय भोपाल के इंटेलिजेंस में पदस्थ आईपीएस अनुराग को इंदौर रेंज का आईजी बनाया गया है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन गृह विभाग द्वारा बीते शनिवार देर रात को आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

MP: IAS और IPS की टीम बना रहे CM डॉक्टर मोहन यादव,वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला,बदले प्रभार

इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले हैं कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है जिसमें पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के दामाद अवनीश लवानिया को मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। वही आईएएस अधिकारी भारत यादव को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 आईएएस के प्रकार बदलकर नई प्रतिस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं।

MP: IAS और IPS की टीम बना रहे CM डॉक्टर मोहन यादव,वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला,बदले प्रभार

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *