MP: लड़कियों की अजीबो गरीब डिमांड, रैली निकाल कर कहा दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड,देखिए वीडियो

0
47
इंदौर (संवाद)। मध्यप्रदेश में लड़कियों की अजीबोगरीब डिमांड सामने आई है जिसमें वह रैली निकाल कर हाथों में नारे लिखे तख्तियां लेकर मांग कर रही है कि दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो मतलब साफ है दाढ़ी वाले लड़के या युवक को गर्लफ्रेंड नहीं मिलेगी। लड़कियों के द्वारा रैली निकाल कर यह प्रदर्शन किया गया है।

MP: लड़कियों की अजीबो गरीब डिमांड, रैली निकाल कर कहा दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड,देखिए वीडियो

दरअसल लोगों या महिलाओं के द्वारा अपनी मांगों में कई अन्य चीज शामिल होती हैं लेकिन कभी भी इस तरह की लड़कियों के डिमांड नहीं देखी और ना ही सुनी गई है। इस बार बकायदे लड़कियों ने शहर की सड़को रैली निकाल कर हाथों में नारे लिखे तख्तियां जिसमें साफ लिखा है जो क्लीन सेव नो गर्लफ्रेंड या दाढ़ी हटाओ अपना प्यार बचाओ के नारे लिखकर अपनी आवाज को बुलंद की है।

MP: लड़कियों की अजीबो गरीब डिमांड, रैली निकाल कर कहा दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड,देखिए वीडियो

https://x.com/i/status/1846886788343750998

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इसके बारे में बताया गया है कि यह मध्य प्रदेश के महानगर इंदौर का है जहां सैकड़ो की तादाद में लड़कियों के द्वारा यह मांग की गई है। जिसने भी इस रैली को देखा है या वायरल वीडियो को देखा है सबके जेहन में सिर्फ यही सवाल है की लड़कियों की यह कैसी डिमांड है इसके पहले कभी भी इस तरह की डिमांड या मांग नहीं हुई है।

MP: लड़कियों की अजीबो गरीब डिमांड, रैली निकाल कर कहा दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड,देखिए वीडियो

दरअसल वर्तमान समय में नए लड़के या युवक युवकों में दाढ़ी रखने का एक शौक या चालान चल रहा है। वर्तमान समय में ऐसा कोई नवयुवक नहीं होगा जो दाढ़ी नहीं बढ़ाया होगा। 100 प्रतशाल में शायद ही एक प्रतिशत ऐसे नवयुवक होंगे जो क्लीन से रहते होंगे। नहीं तो ज्यादातर लड़के दाढ़ी रखना पसंद करते हैं। लेकिन लड़कियों कि इस डिमांड ने लड़कों के द्वारा रखी गई दाढ़ी पर अब खतरा मंडराने लगा है।

MP: लड़कियों की अजीबो गरीब डिमांड, रैली निकाल कर कहा दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड,देखिए वीडियो

लड़कियों के द्वारा रैली के माध्यम से की गई डिमांड का मतलब साफ है कि दाढ़ी रखने वाले लड़कों को जिनकी गर्लफ्रेंड है उसे छोड़नी पड़ेगी या जिनकी अभी गर्लफ्रेंड नहीं है उसे कोई गर्लफ्रेंड नहीं मिलेगी। लड़कियों के द्वारा की जा रही डिमांड के बाद लड़के सकते में आ गए हैं कि अब वह क्या करें दाढ़ी रखे या क्लीन सेव रहे।

MP: लड़कियों की अजीबो गरीब डिमांड, रैली निकाल कर कहा दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड,देखिए वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here