MP Election: पंचायती संवाद की खबर पर लगी मुहर,कांग्रेस के पक्ष में रोशनी सिंह और बिंदे सिंह ने अपना नामांकन लिया वापस,यहां जानिए पूरी डिटेल

Editor in cheif
4 Min Read
Umaria (संवाद)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज 2 नवंबर को नाम निर्देशन पत्र की वापसी की तारीख नियत की गई थी जिसमें कई अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार के अलावा कांग्रेस के दावेदारों के दौड़ में शामिल रहे रोशनी सिंह निर्दलीय और बिंदे सिंह कांग्रेस पार्टी से नामांकन भरा था जिसे अब वह कांग्रेस को समर्थन देते हुए अपने नामांकन फॉर्म को वापस ले लिया है।

MP Election: पंचायती संवाद की खबर पर लगी मुहर,कांग्रेस के पक्ष में रोशनी सिंह और बिंदे सिंह ने अपना नामांकन लिया वापस,यहां जानिए पूरी डिटेल

नामांकन फॉर्म वापस लेने की एक दिन पहले ही जिले का सबसे प्रमुख न्यूज़ पोर्टल पंचायती संवाद के द्वारा इन दोनों नेताओं के संबंध में समाचार का प्रकाशन किया था। जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि नामांकन फॉर्म वापस लेने के दिन यह दोनों नेता अपना नामांकन वापस लेकर कांग्रेस पार्टी को समर्थन देंगे। जबकि आज 2 नवम्बर को नामांकन वापस करने के दिन इन दोनों नेताओं ने अपने नामांकन को वापस ले लिया है।

MP Election: पंचायती संवाद की खबर पर लगी मुहर,कांग्रेस के पक्ष में रोशनी सिंह और बिंदे सिंह ने अपना नामांकन लिया वापस,यहां जानिए पूरी डिटेल

दरअसल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा सीट से टिकट के दावेदारी के दौड़ में तिलक राज सिंह सहित रोशनी सिंह और विंदे सिंह का नाम शामिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा टिकट की घोषणा के दौरान तिलक राज सिंह को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया था इसके बाद नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने के दौरान कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर रोशनी सिंह ने निर्दलीय रूप से नामांकन दाखिल कर दिया था। इसके अलावा कांग्रेस नेता बिंदे सिंह भी अपना नामांकन कांग्रेस पार्टी से दाखिल किया था।

MP Election: पंचायती संवाद की खबर पर लगी मुहर,कांग्रेस के पक्ष में रोशनी सिंह और बिंदे सिंह ने अपना नामांकन लिया वापस,यहां जानिए पूरी डिटेल

इस तरह पार्टी से बगावत कर रोशनी सिंह और बिंदे सिंह के द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के बाद स्थानीय और प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं के द्वारा लगातार बागियों से संपर्क साधा जा रहा था और शायद यही वजह है कि बगावत कर नामांकन फॉर्म भरे नेताओं का हृदय परिवर्तन हुआ और लोग पार्टी हित और मानपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार तिलक राज सिंह के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है इस तरह बड़े नेताओं के द्वारा मान मुनौवल करने के बाद बागी नेता मान गए हैं।
MP Election: पंचायती संवाद की खबर पर लगी मुहर,कांग्रेस के पक्ष में रोशनी सिंह और बिंदे सिंह ने अपना नामांकन लिया वापस,यहां जानिए पूरी डिटेल
रोशनी सिंह के द्वारा नामांकन वापस लेने के दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी एवम अधिवक्ता पुष्पराज सिंह,शारदा गौतम,मनोज सिंह सहित दूसरे कांग्रेसी मौजूद रहे। इनके अलावा मानपुर विधानसभा से रेखा कोल,देवलाल ने भी नामांकन वापस ले लिया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *