Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते लोकायुक्त के द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए अपर कलेक्टर को सीएम ने तत्काल सस्पेंड कर दिया है। मऊगंज के एडीएम अशोक ओहरी को कल गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
MP: सीएम डॉ मोहन यादव का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन,रिश्वतखोर अपर कलेक्टर को किया सस्पेंड
Contents
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल अकाउंट X पर जानकारी देते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को कल गुरुवार को लोकायुक्त टीम रीवा के द्वारा 5 हजार की रिश्वत लेते रंग हाथ पकड़ा था इसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रिश्वतखोर अपर कलेक्टर को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।
MP: सीएम डॉ मोहन यादव का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन,रिश्वतखोर अपर कलेक्टर को किया सस्पेंड
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने X पर आगे लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को बेहतर त्वरित और पारदर्शी तरीके से सेवाएं देने के लिए कटिबद्ध है। सरकार के द्वारा पूर्व से ही प्रदेश के तमाम अधिकारी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जा चुकी है की राजस्व प्रकरणों के तमाम जमीन नामांतरण, बटवारा सहित अन्य जमीनी मामले के निराकरण में गंभीरता से कार्य करें। आम जनता के हितों के साथ लापरवाही या खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।