MP: 5 जनवरी से पहले बड़े पैमाने पर होंगे कलेक्टर और एसपी के ट्रांसफर,यहां जानिए किन जिलों के बदले जाएंगे IAS और IPS

0
798
MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत और अब सरकार के गठन के बाद एक बार बड़े पैमाने पर जिलों में पदस्थ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण किए जाने की जानकारी मिल रही है। जिसमें लगभग दो दर्जन कलेक्टर और एक दर्जन के आसपास पुलिस अधीक्षकों का तबादला किए जाने की संभावना है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल में बने 28 मंत्रियों को विभाग बंटवारे के बाद स्थानांतरण सूची जारी की जा सकती है।

MP: 5 जनवरी से पहले बड़े पैमाने पर होंगे कलेक्टर और एसपी के ट्रांसफर,यहां जानिए किन जिलों के बदले जाएंगे IAS और IPS

दरअसल आगामी कुछ महीनो में लोकसभा चुनाव होने हैं इसी के मद्देनजर नजर मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के द्वारा प्रशासनिक जमावट के लिए जिलों के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और संभाग आयुक्त सहित जिला पंचायत के सीईओ के स्थानांतरण की बात सामने आ रही है। बताया गया कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभाग बटवाड़ी की औपचारिकता पूर्ण हो चुकी है आज शनिवार को मंत्रियों को विभाग के प्रभार दिए जाने की बात सामने आई है।

MP: 5 जनवरी से पहले बड़े पैमाने पर होंगे कलेक्टर और एसपी के ट्रांसफर,यहां जानिए किन जिलों के बदले जाएंगे IAS और IPS

बताया गया कि लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग पूरी तैयारी कर चुका है जिसके लिए 6 जनवरी से मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम शुरू हो जाएगा इसलिए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार के पास 5 जनवरी से पहले तक का समय है जिस दौरान जिलों के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और संभाग आयुक्त के ट्रांसफर सूची जारी कर सकता है। हालांकि सीएम हाउस और सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरण किए जाने वाले अधिकारियों की सूची बनाई जा रही है।

MP: 5 जनवरी से पहले बड़े पैमाने पर होंगे कलेक्टर और एसपी के ट्रांसफर,यहां जानिए किन जिलों के बदले जाएंगे IAS और IPS

सूत्रों से मेरी जानकारी के मुताबिक मोहन सरकार के द्वारा किए जाने वाले कलेक्टर एसपी और संभाग आयुक्त के ट्रांसफर में नर्मदापुरम, देवास शहडोल, उज्जैन, विदिशा सतना, खंडवा, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सिंगरौली कटनी  ग्वालियर, बैतूल, राजगढ़,बालाघाट,सागर,, सीधी, नरसिंहपुर सहित 22 जिलों के कलेक्टर बदले जाने हैं इसी तरह दर्जन भर पुलिस अधीक्षक के भी स्थानांतरण किए जाने की बात सामने आई है। यह भी बताया गया कि लगभग 6 संभाग आयुक्त का भी स्थानांतरण इसी दौरान किया जाएगा।

MP: 5 जनवरी से पहले बड़े पैमाने पर होंगे कलेक्टर और एसपी के ट्रांसफर,यहां जानिए किन जिलों के बदले जाएंगे IAS और IPS

इसके पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने पुलिस विभाग के अंतर्गत पहले उप निरीक्षकों की पदोन्नति और उसके बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की गई है जिसमें कई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को डीग से आईजी बनाया गया है वहीं कई एसपी को डीआईजी के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा मोहन सरकार ने संभाग में पदस्थ आयुक्त और आईजी के अलावा प्रभारी बनाए है।

MP: 5 जनवरी से पहले बड़े पैमाने पर होंगे कलेक्टर और एसपी के ट्रांसफर,यहां जानिए किन जिलों के बदले जाएंगे IAS और IPS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here