MP: प्रदेशभर में इस दिन शराब बिक्री पर प्रतिबंध और शुष्क दिवस किया घोषित,शासन ने किये निर्देश जारी,यहां जानिए वजह

Editor in cheif
3 Min Read
Bhopal (संवाद)। आगामी 22 जनवरी को मध्य प्रदेश में शराब बिक्री पर प्रतिबंध और शुष्क दिवस घोषित किए जाने के लिए मध्य प्रदेश शासन वाणिज्य कर विभाग के द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश से बताया गया कि इस दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे इस कारण मध्य प्रदेश में भी शराब बिक्री पर प्रतिबंध और शुष्क दिवस घोषित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

MP: 22 जनवरी को प्रदेश भर में शराब बिक्री पर प्रतिबंध और शुष्क दिवस घोषित,शासन ने किये निर्देश जारी

दरअसल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला विराजमान होंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश में भी प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रभात फेरी,जुलूस आदि निकलना है। जिसको देखते हुए पूरे प्रदेश में माहौल जहां राममय और भक्तिमय होगा। इस लिहाज से प्रदेश भर में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध और शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

MP: 22 जनवरी को प्रदेश भर में शराब बिक्री पर प्रतिबंध और शुष्क दिवस घोषित,शासन ने किये निर्देश जारी

मध्य प्रदेश शासन वाणिज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी के द्वारा जारी आदेश में प्रदेश भर के समस्त कलेक्टरों को निर्देश जारी किया गया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर प्रतिबंध और शुष्क दिवस घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया है इसलिए प्रदेश भर के समस्त कलेक्टर इस बाबत कार्यवाही करेंगे।

MP: 22 जनवरी को प्रदेश भर में शराब बिक्री पर प्रतिबंध और शुष्क दिवस घोषित,शासन ने किये निर्देश जारी

बताते चलें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में शराब बिक्री पर प्रतिबंध और 22 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित किए जाने का निर्णय पहले लिया जा चुका है। अब मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा भी 22 जनवरी को पूरे प्रदेश भर में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर शुष्क दिवस घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

MP: 22 जनवरी को प्रदेश भर में शराब बिक्री पर प्रतिबंध और शुष्क दिवस घोषित,शासन ने किये निर्देश जारी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *