MP: तीर्थ दर्शन योजना:10 अगस्त को द्वारका एवं 31अगस्त को शिर्डी रवाना होगी स्पेशल ट्रेन,जानिए उमरिया जिले से कितने यात्री होंगे शामिल

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया (संवाद)। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रदेश भर के बुजुर्ग जिनकी उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक की है वह इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। इस बार की तीर्थ यात्रा में द्वारिका और शिर्डी सांई बाबा के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। जिसमें उमरिया जिले के लिए दोनों तीर्थ स्थान के लिए 150-150 सीटें निर्धारित की गई है। द्वारिका जाने वाले तीर्थयात्रियों की स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त को रवाना होगी तो वही शिर्डी के साईं बाबा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त को रवाना होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 10 अगस्त  को द्वारका एवं 31 अगस्त  को शिर्डी यात्रा हेतु स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। जिसमें उमरिया जिले के लिये आवंटित यात्रियों की सीट संख्या 150-150 नियत है।यात्रा में जाने का आवेदन पत्र ऑफलाईन एक्सल शीट मंगल फॉन्ट में पंजीयन द्वारका यात्रा के लिए 30 जुलाई तथा शिर्डी यात्रा के लिए दिनांक 20 अगस्त तक कराया जाना है।

बताया गया कि जिनकी उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक है,वह इस योजना के पात्र हैं। जबकि महिलाओं के मामले में आयु सीमा में दो वर्ष की छूट है। 65 वर्ष  से अधिक के बुजुर्ग व्यक्तियों को साथ में एक सहायक ले जाने की पात्रता है। ऐसे आवेदन पत्र में सहायक का नाम आवेदक के नाम के सामने एक्सल शीट पर अंकित किया जाएगा।

फ़ोटो:Apnakal

Contents
उमरिया (संवाद)। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रदेश भर के बुजुर्ग जिनकी उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक की है वह इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। इस बार की तीर्थ यात्रा में द्वारिका और शिर्डी सांई बाबा के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। जिसमें उमरिया जिले के लिए दोनों तीर्थ स्थान के लिए 150-150 सीटें निर्धारित की गई है। द्वारिका जाने वाले तीर्थयात्रियों की स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त को रवाना होगी तो वही शिर्डी के साईं बाबा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त को रवाना होगी।इस संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 10 अगस्त  को द्वारका एवं 31 अगस्त  को शिर्डी यात्रा हेतु स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। जिसमें उमरिया जिले के लिये आवंटित यात्रियों की सीट संख्या 150-150 नियत है।यात्रा में जाने का आवेदन पत्र ऑफलाईन एक्सल शीट मंगल फॉन्ट में पंजीयन द्वारका यात्रा के लिए 30 जुलाई तथा शिर्डी यात्रा के लिए दिनांक 20 अगस्त तक कराया जाना है।बताया गया कि जिनकी उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक है,वह इस योजना के पात्र हैं। जबकि महिलाओं के मामले में आयु सीमा में दो वर्ष की छूट है। 65 वर्ष  से अधिक के बुजुर्ग व्यक्तियों को साथ में एक सहायक ले जाने की पात्रता है। ऐसे आवेदन पत्र में सहायक का नाम आवेदक के नाम के सामने एक्सल शीट पर अंकित किया जाएगा।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *