MP: सीएम डॉक्टर मोहन यादव के मंत्रियों के प्रभार की तश्वीर हुई साफ़,इन्हें मिला यह विभाग,राजपत्र में प्रकाशित,देखिये पूरी सूची

0
818
Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली दौरे से लौटकर आज शनिवार को 28 मंत्रियों को विभाग बांटे जाने की सूची राजभवन में पहुंचा दी गई है। इसके बाद सबसे पहले मंत्रियों को विभाग दिए जाने वाली सूची राजपत्र में प्रकाशित की जा चुकी है। इसके बाद अधिकृत तौर पर मंत्री को विभाग बंटवारे की सूची राजपथ पर प्रकाशित की जा चुकी है।

MP: सीएम डॉक्टर मोहन यादव के मंत्रियों के प्रभार की तश्वीर हुई साफ़,इन्हें मिला यह विभाग,राजपत्र में प्रकाशित,देखिये पूरी सूची

दरअसल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद पहले मुख्यमंत्री के नाम को चयन को लेकर लेट लतीफी की गई थी। उसके बाद मंत्रिमंडल के गठन में भी देरी से विपक्ष हमलावर रहा है। और अब मंत्रिमंडल के गठन के बाद बनाए गए 28 मंत्रियों को विभाग बांटे जाने को लेकर भी विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है।

MP: सीएम डॉक्टर मोहन यादव के मंत्रियों के प्रभार की तश्वीर हुई साफ़,इन्हें मिला यह विभाग,राजपत्र में प्रकाशित,देखिये पूरी सूची

हालांकि इस बार जिस तरीके से चाहे वह मुख्यमंत्री का चयन हो या मंत्रिमंडल का गठन हो या फिर मंत्रियों को विभाग बांटे जाने की बात हो हर मामले में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश बीजेपी या मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को फ्री हैंड नहीं छोड़ रहा है। हर मामले में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ही निर्भर माना जा रहा है।

MP: सीएम डॉक्टर मोहन यादव के मंत्रियों के प्रभार की तश्वीर हुई साफ़,इन्हें मिला यह विभाग,राजपत्र में प्रकाशित,देखिये पूरी सूची

इसीलिए डॉक्टर मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के पहले मंत्रिमंडल के गठन और मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नामों के चयन को लेकर 2 से 3 बार दिल्ली दौरे पर रहे हैं जहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सहमति ली थी। इसके बाद बनाए गए 28 मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर भी अंतिम मुहर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व यानी दिल्ली से ही लगने वाली थी, इसीलिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली दौरे पर रहे हैं।

MP: सीएम डॉक्टर मोहन यादव के मंत्रियों के प्रभार की तश्वीर हुई साफ़,इन्हें मिला यह विभाग,राजपत्र में प्रकाशित,देखिये पूरी सूची

आज शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश खंडवा जिले के दौरे पर रहे हैं जहां वह मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मंत्रियों के विभाग बांटे जाने वाली सूची उन्होंने भोपाल में जमा कर दी है, जल्द ही मंत्रियों को विभाग की जानकारी दे दी जाएगी। इसका साफ मतलब है कि उनके द्वारा मंत्रियों के विभाग बंटवारे की सूची राज भवन पहुंचा दी गई है। जहां  राजपत्र में प्रकाशित करने के बाद ही अधिकृत सूची सामने आ चुकी है।

MP: सीएम डॉक्टर मोहन यादव के मंत्रियों के प्रभार की तश्वीर हुई साफ़,इन्हें मिला यह विभाग,राजपत्र में प्रकाशित,देखिये पूरी सूची

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here