MP: लोकसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस पार्टी ने तय किये उम्मीदवारों के नाम, यहां जानिए शहडोल संसदीय से किसका है पैनल में नाम

Editor in cheif
4 Min Read
Bhopal (संवाद)। लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश भर के सभी लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए हैं। शनिवार को भोपाल में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्येक संसदीय क्षेत्र से दो-दो नामो के पैनल बनाए गए हैं। जिसमें यह तय माना जा रहा है कि दो नाम में से किसी एक का नाम चुनाव के लिए अधिकृत कर दिया जाएगा।

MP: लोकसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस पार्टी ने तय किये उम्मीदवारों के नाम, यहां जानिए शहडोल संसदीय से किसका है पैनल में नाम

दरअसल आगामी 2 महीने में लोकसभा के चुनाव कराए जाने हैं। ऐसे में जहां तमाम राजनीतिक दल चुनावी रणनीति बनाने में लगे हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियों के द्वारा प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी बैठक और राय सुमारी की जा रही है। कल शनिवार को हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मध्य प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों के लिए नाम का चयन किया गया है।

MP: लोकसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस पार्टी ने तय किये उम्मीदवारों के नाम, यहां जानिए शहडोल संसदीय से किसका है पैनल में नाम

बताया गया कि अभी फिलहाल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए दो-दो नाम का पैनल बनाया गया है। जबकि इन्हीं दो नाम में से एक नाम को फाइनल किया जा सकता है बताया गया कि पैनल बनाकर नाम केंद्रीय चयन समिति को भेजा जाएगा जहां से विचार करके पैनल के दो नाम में से एक नाम को संसदीय क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया जाएगा।

MP: लोकसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस पार्टी ने तय किये उम्मीदवारों के नाम, यहां जानिए शहडोल संसदीय से किसका है पैनल में नाम

मध्यप्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र की बात करें तो कांग्रेस के पैनल में यहां से दो नाम भेजे गए हैं, जिसमें संभावित रूप से अनूपपुर से रमेश सिंह और विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को का नाम शामिल किया गया है। इसी तरीके से अन्य संसदीय क्षेत्र के संभावित नाम में इंदौर लोकसभा, विशाल पटेल, संजय शुक्ला, सत्यनारायण पटेल। खंडवा, अरुण यादव और किशोरी देवी शिवकुमार। राजगढ़ प्रियव्रत सिंह, दिग्विजय सिंह, देवास विपिन वानखेड़े, सज्जन सिंह वर्मा। भोपाल मोनू सक्सेना, श्याम शंकर श्रीवास्तव ,गोविंद गोयल,अवनीश भार्गव,मनोज शुक्ला का नाम शामिल है।

MP: लोकसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस पार्टी ने तय किये उम्मीदवारों के नाम, यहां जानिए शहडोल संसदीय से किसका है पैनल में नाम

उज्जैन महेश परमार, रामलाल मालवीय। धार हनी बघेल, पांचीलाल मेड़ा, गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ा। खरगोन- बड़वानी, बाला बच्चन,ग्यारसीलाल रावत। विदिशा, अनुमा आचार्य, आनंद जाट,शशांक भार्गव। नर्मदापुरम आशुतोष चौकसे, सुरेश पचौरी, देवेन्द्र पटेल। बैतूल रामू टेकाम, धर्मू सिंह। छिंदवाड़ा, कमलनाथ, नकुलनाथ। बालाघाट हीना कांवरे, बोधसिंह भगत। मंडला अशोक मसकोले, नारायण पट्टा।टीकमगढ़ किरण अहिरवार,पंकज अहिरवार, संजय कस्गर। खजुराहो निधी चुतर्वेदी,पज्जन चतुर्वेदी, नातीराजा।

MP: लोकसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस पार्टी ने तय किये उम्मीदवारों के नाम, यहां जानिए शहडोल संसदीय से किसका है पैनल में नाम

सीधी कमलेश्वर पटेल या उनके परिवार का कोई सदस्य। सतना, अजय सिंह, नीलांशु चतुर्वेदी, दीलिप मिश्रा।
भिंड-दतिया, फूलसिंह बरैया, देवशीष झारिया, मेवाराम जाटव। मुरैना, गोविंद सिंह, निटू सिंह सिकरवार, जसवीर सिंह गुर्जर। गुना, जयवर्धन सिंह, विरेन्द्र रघुवंशी। ग्वालियर, अशोक सिंह,प्रवीण पाठक लाखनसिंह यादव। झाबुआ कांतिलाल भूरिया,हर्ष विजय गेहलोत ,मुकेश पटेल। जबलपुर तरुण भनोट, विवेक तन्खा, जगतबहादुर। दमोह अजय टंडन, मनू मिश्रा।  रीवा अजय मिश्रा बाबा, अभय मिश्रा सेमरिया, राजेंद्र शर्मा। सागर अरुणदय चौबे, प्रभु ठाकुर, राजा बुंदेला। मंदसौर मीनाक्षी नटराजन, नवकृष्ण पाटिल, नंदकिशोर पटेल।

MP: लोकसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस पार्टी ने तय किये उम्मीदवारों के नाम, यहां जानिए शहडोल संसदीय से किसका है पैनल में नाम

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *