MP: फॉरेस्ट विभाग में IFS अधिकारियों सहित वन क्षेत्रपाल के थोकबंद तबादले,कइयों को कार्यवाहक प्रभार के आदेश,सूची में देखिए

Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश में आईएएस और आईपीएस के स्थानांतरण के बाद अब IFS अफसर और वन विभाग के कर्मचारी के स्थानांतरण की सूची जारी की गई है, जिसमें कई अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा वन क्षेत्रपालों को कार्यवाहक प्रभार भी सोपा गया है।
वन विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा देर रात्रि जारी स्थानांतरण आदेश में उमरिया वन मंडल में पदस्थ आईएफएस वनमंडलाधिकारी मोहित सूद का स्थानांतरण उपसंचालक पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए किया गया है।वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रशिक्षु IFS अधिकारी विवेक सिंह को उमरिया सामान्य वन मंडल में वन मंडल अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। वन विभाग मध्य प्रदेश के शासन के द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Leave a comment