MP: आधी रात चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,बदले गए संभागों के कमिश्नर,वरिष्ठ IAS माल सिंह बने इंदौर संभाग के कमिश्नर

0
814
भोपाल (संवाद)। मध्यप्रदेश में तबादलों के दौर के बीच संभाग में पदस्थ कमिश्नर का भी स्थानांतरण किया गया है। मध्यप्रदेश में 4 कमिश्नरो के संभाग बदले गए हैं। जिसमें भोपाल संभाग के कमिश्नर रहे वरिष्ठ आईएएस माल सिंह भयडिया को स्थानांतरित करते हुए इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं इनकी जगह भोपाल कमिश्नर के रूप में डॉक्टर पवन कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कमिश्नर उज्जैन आईएएस संदीप यादव को स्थानांतरित करते हुए आयुक्त राजस्व विभाग पदस्थ किया गया है।वही इनकी जगह उज्जैन संभाग का कमिश्नर डॉक्टर संजय गोयल को बनाया गया है। वही कमिश्नर नर्मदा पुरम श्रीमन शुक्ला को प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड बनाया गया है। वहीं इनकी जगह भोपाल कमिश्नर डॉक्टर पवन कुमार शर्मा को नर्मदा पुरम संभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी के साथ मध्यप्रदेश में 13 आईएएस जिनमें 5 जिलों के  कलेक्टर शामिल है उनकी स्थानांतरण सूची भी जारी की गई है। जिसमें  30 जुलाई की आधी रात सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 प्रशासनिक अधिकारियो की तबादला सूची जारी की है जिसमे 5 जिलो गुना,पन्ना,भिंड,छिंदवाडा और उमरिया में कलेक्टर बदले गए है। उमरिया कलेक्टर डॉ कृष्णदेव त्रिपाठी का तबादला कर उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश का सचिव बनाया गया है। वहीं IAS बुद्देश कुमार वैध मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल विकास प्राधिकरण को उमरिया कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here