MP: अब फिर 14 IPS अधिकारियों की पदोन्नति,बने DIG,गृह विभाग ने जारी किए आदेश

0
932
Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश में लगातार पुलिस विभाग में पदोन्नति का कम चल रहा है अब एक बार फिर 14 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की गई है जिसमें विभिन्न जगह पर पदस्थ आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी के पद पर पदोन्नति की गई है। इसके पहले डीआईजी से आईजी बनाए गए थे और काफी संख्या में उप निरीक्षकों को निरीक्षक बनाया गया था।

MP: अब फिर 14 IPS अधिकारियों की पदोन्नति,बने DIG,गृह विभाग ने जारी किए आदेश

एक बार फिर मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के द्वारा जारी आदेश में आईपीएस आशुतोष प्रताप सिंह को डीआईजी के पद पर पदोन्नति की गई है। यह अधिकारी जनसंपर्क संचालनालय में संचालक के पद पर पदस्थ हैं। सत्येंद्र कुमार शुक्ला की भी पदोन्नति की गई है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित संगी को भी डीआईजी के पद पर पदोन्नति किया गया है। पुलिस अधीक्षक खंडवा वीरेंद्र कुमार सिंह और सिंगरौली जिले के एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी को भी पदोन्नति कर डीआईजी रैंक दिया गया है।

MP: अब फिर 14 IPS अधिकारियों की पदोन्नति,बने DIG,गृह विभाग ने जारी किए आदेश

इसके सहित कुल 14 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी के पद पर पदोन्नति किया गया है। इसके पहले तेरा डीआईजी रैंक के आईपीएस अधिकारियों को आईजी के पद पर पदोन्नति की गई थी। साल 2023 बीतने से पहले अधिकारियों को नए साल के तोहफे के रूप में यह पदोन्नति मानी जा रही है।

MP: अब फिर 14 IPS अधिकारियों की पदोन्नति,बने DIG,गृह विभाग ने जारी किए आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here