Jabalpur: CM डॉ मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग के बाद 2 कलेक्टरों की विदाई, संस्कारधानी और नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर बदले

0
529
जबलपुर (संवाद)। मध्यप्रदेश ली मोहन सरकार के मंत्रिमंडल गठन और मंत्रियों को विभाग सौंपने के बाद पहली कैबिनेट की मीटिंग जबलपुर में 3 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके बाद तुरंत दूसरे दिन यानी 4 जनवरी को जबलपुर संभाग के दो कलेक्टरों की विदाई हो गई।

Jabalpur: CM डॉ मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग के बाद 2 कलेक्टरों की विदाई, संस्कारधानी और नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर बदले

दरअसल मध्यप्रदेश में बनी भाजपा की सरकार और मंत्रिमंडल गठन के बाद मंत्रियों को विभाग सौंपने के बाद की यह पहली कैबिनेट की मीटिंग जबलपुर संभाग में आयोजित की गई थी जिसमें 3 जनवरी को जबलपुर के शक्ति भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित सभी मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी सहित जबलपुर संभाग के संभाग आयुक्त सहित इसके अंतर्गत सभी जिलों के कलेक्टर शामिल हुए थे।

Jabalpur: CM डॉ मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग के बाद 2 कलेक्टरों की विदाई, संस्कारधानी और नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर बदले

मोहन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं लेकिन कैबिनेट की बैठक के दूसरे दिन ही जबलपुर संभाग के दो कलेक्टरों की विदाई हो गई जिसमें जबलपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर रिजु बाफना को एक दिन पहले शाजापुर का कलेक्टर बना दिया गया था तब नरसिंहपुर के लिए किसी भी कलेक्टर के पोस्टिंग नहीं हुई थी।

Jabalpur: CM डॉ मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग के बाद 2 कलेक्टरों की विदाई, संस्कारधानी और नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर बदले

जबकि जबलपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को स्थानांतरित करते हुए उनकी जगह दीपक कुमार सक्सेना संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को जबलपुर के नए कलेक्टर के रूप में पदस्थापना की गई है। वहीं नरसिंहपुर कलेक्टर रिजु बाफना के स्थानांतरण के बाद अब उनकी जगह शीतला पटले उपसचिव मध्य प्रदेश शासन को नरसिंहपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

Jabalpur: CM डॉ मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग के बाद 2 कलेक्टरों की विदाई, संस्कारधानी और नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर बदले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here