Jabalpur: कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही से मचा हड़कंप, 4 कर्मचारियों को किया सस्पेंड 13 को कारण बताओं नोटिस जारी,एक वेतनवृद्धि भी रोकी

Editor in cheif
2 Min Read
जबलपुर (संवाद)। मध्य प्रदेश के जबलपुर कलेक्टर के द्वारा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई है  जिसमें लोकसभा चुनाव की ट्रेनिंग के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर 4 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया तो वही 13 कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा लापरवाह अधिकारियों की एक वेतनवृद्धि भी रोके जाने के आदेश दिए गए हैं।

Jabalpur: कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही से मचा हड़कंप, 4 कर्मचारियों को किया सस्पेंड 13 को कारण बताओं नोटिस जारी,वेतन भी रोकी

दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए कर्मचारी को ट्रेनिंग दी जानी है इस संबंध में जबलपुर जिले के कर्मचारी को चुनावी ट्रेनिंग देने के लिए जबलपुर शहर के पीएसएम कॉलेज और मॉडल हाई स्कूल में 28 मार्च से 31 मार्च तक तीन परियों के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। जिसमें जबलपुर शहर के चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों की ट्रेनिंग दी जानी थी।

Jabalpur: कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही से मचा हड़कंप, 4 कर्मचारियों को किया सस्पेंड 13 को कारण बताओं नोटिस जारी,वेतन भी रोकी

इसी चुनावी ट्रेनिंग के चलते पीएसएम कॉलेज में कल 1200 कर्मचारी की ट्रेनिंग होनी थी जिसमें 11 कर्मचारी गायब रहे जबकि मॉडल हाई स्कूल में 1920 कर्मचारियों में से कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही के चलते कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना ने लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण में बगैर कारण बताएं अनुपस्थित रहे कर्मचारी में से चार कर्मचारियों को सस्पेंड किया है। वहीं 13 के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी कर एक वेतन वृद्धि तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं।

Jabalpur: कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही से मचा हड़कंप, 4 कर्मचारियों को किया सस्पेंड 13 को कारण बताओं नोटिस जारी,वेतन भी रोकी

Shahdol: यहां नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार,दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *