भोपाल (संवाद)। मध्य प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से लगातार इस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग की जा रही है। इसी कड़ी में दतिया जिले के नए पुलिस अधीक्षक की पोस्टिंग की गई है इसके पहले कल 28 फरवरी को श्योपुर जिले में नए कलेक्टर की पोस्टिंग की गई थी।
IPS Posting: दतिया जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पोस्टिंग,श्योपुर के भी बदले गए कलेक्टर

Contents
गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जारी आदेश में दतिया जिले में आईपीएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्र सहायक महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके पहले श्योपुर जिले के कलेक्टर की भी नवीन पद स्थापना की गई है जिसमे लोकेश कुमार जांगिड़ उपसचिव पर्यावरण को श्योपुर के कलेक्टर के रूप में पोस्टिंग की गई है।
IPS Posting: दतिया जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पोस्टिंग,श्योपुर के भी बदले गए कलेक्टर


