Harda: हटाए गए कलेक्टर और एसपी, पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग के बाद एक्शन में आई सरकार

0
819
हरदा (संवाद)। मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर एक्शन में आई है जहां सरकार ने हरदा जिले के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने और इसमें कई लोगों के जान जान और सैकड़ो के हताहत होने के चलते सरकार ने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है।

Harda: हटाए गए कलेक्टर और एसपी, पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग के बाद एक्शन में आई सरकार

बीते दिनों हरदा जिले में हुए भीषण अग्निकांड जिसमें एक पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 13 लोगों की मौत हो गई वही सैकड़ो लोग घायल हुए हैं इतना ही नहीं फैक्ट्री के आसपास लगे 50 से ज्यादा घरों में आग भड़क गई थी। इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ जिले की कलेक्टर और एसपी के खिलाफ कार्यवाही की गई।

Harda: हटाए गए कलेक्टर और एसपी, पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग के बाद एक्शन में आई सरकार

मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या पटाखा फैक्ट्री के संचालन में खामियां रही है जिसके चलते सरकार ने जिले में पदस्थ कलेक्टर और सपा को प्रथम दृष्टया दोषी पाया है। इसके पहले पटाखा फैक्ट्री के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मोहन सरकार के द्वारा इस मामले में एक्शन में आते ही जिले के कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया है।

Harda: हटाए गए कलेक्टर और एसपी, पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग के बाद एक्शन में आई सरकार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here