Good News: चिरमिरी-अनूपपुर ट्रेन का विस्तार,अब चलेगी चंदिया तक,रेलवे शीघ्र जारी करेगा टाइम टेबल

Editor in cheif
2 Min Read
बिलासपुर (संवाद)। बिलासपुर रेल मंडल के द्वारा चिरमिरी से अनूपपुर स्पेशल ट्रेन का विस्तार चंदिया तक करने का निर्णय लिया है अब रेलवे बहुत जल्द चिरमिरी से चंदिया ट्रेन का टाइम टेबल घोषित करेगा।

Contents
बिलासपुर (संवाद)। बिलासपुर रेल मंडल के द्वारा चिरमिरी से अनूपपुर स्पेशल ट्रेन का विस्तार चंदिया तक करने का निर्णय लिया है अब रेलवे बहुत जल्द चिरमिरी से चंदिया ट्रेन का टाइम टेबल घोषित करेगा।दक्षिण पूर्व रेलवे बिलासपुर मंडल के द्वारा 22 जून को जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में चिरमिरी से अनूपपुर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को का विस्तार  उमरिया जिले के चंदिया तक किया जा रहा है। कुछ सालों पहले चिरमिरी से चंदिया तक सवारी ट्रेन चलाई जा रही थी लेकिन कोरोनावायरस समय से अन्य ट्रेनों के साथ चिरमिरी से चंदिया ट्रेन भी बंद कर दी गई थी हालांकि बहुत सारी ट्रेनों का परिचालन काफी समय से प्रारंभ कर दिया गया था। लेकिन चिरमिरी से चंदिया ट्रेन नहीं चलाई जा रही थी।अब एक बार फिर रेल मंडल बिलासपुर के द्वारा पुरानी चिरमिरी से चंदिया ट्रेन की तरह चिरमिरी से अनूपपुर ट्रेन का विस्तार कर चंदिया तक चलाए जाने का निर्देश जारी किया गया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बहुत जल्द रेलवे के द्वारा चिरमिरी से चंदिया और चंदिया से चिरमिरी ट्रेन का टाइम टेबल शीघ्र घोषित किया जाएगा।बता दें कि चिरमिरी से चंदिया और चंदिया से चिरमिरी ट्रेन की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा किया जा रहा था। लेकिन रेलवे ने किन्ही कारणों से इस ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं कर सका। जबकि कई सामाजिक संगठन के द्वारा इस बात की लगातार मांग की जाती रही है उमरिया जिले के चंदिया नगर के लोगों के द्वारा इसको लेकर वृहद आंदोलन भी किया गया था। हालांकि आंदोलन के समय रेल अधिकारियों के द्वारा उनकी मांगों पर विचार कर ट्रेन चलाई जाने की बात कही गई थी। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी ट्रेन शुरू नहीं हो सकी। अब रेलवे विभाग के द्वारा चिरमिरी से अनूपपुर ट्रेन का विस्तार कर चंदिया तक चलाए जाने के निर्णय से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
दक्षिण पूर्व रेलवे बिलासपुर मंडल के द्वारा 22 जून को जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में चिरमिरी से अनूपपुर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को का विस्तार  उमरिया जिले के चंदिया तक किया जा रहा है। कुछ सालों पहले चिरमिरी से चंदिया तक सवारी ट्रेन चलाई जा रही थी लेकिन कोरोनावायरस समय से अन्य ट्रेनों के साथ चिरमिरी से चंदिया ट्रेन भी बंद कर दी गई थी हालांकि बहुत सारी ट्रेनों का परिचालन काफी समय से प्रारंभ कर दिया गया था। लेकिन चिरमिरी से चंदिया ट्रेन नहीं चलाई जा रही थी।
अब एक बार फिर रेल मंडल बिलासपुर के द्वारा पुरानी चिरमिरी से चंदिया ट्रेन की तरह चिरमिरी से अनूपपुर ट्रेन का विस्तार कर चंदिया तक चलाए जाने का निर्देश जारी किया गया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बहुत जल्द रेलवे के द्वारा चिरमिरी से चंदिया और चंदिया से चिरमिरी ट्रेन का टाइम टेबल शीघ्र घोषित किया जाएगा।

बता दें कि चिरमिरी से चंदिया और चंदिया से चिरमिरी ट्रेन की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा किया जा रहा था। लेकिन रेलवे ने किन्ही कारणों से इस ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं कर सका। जबकि कई सामाजिक संगठन के द्वारा इस बात की लगातार मांग की जाती रही है उमरिया जिले के चंदिया नगर के लोगों के द्वारा इसको लेकर वृहद आंदोलन भी किया गया था। हालांकि आंदोलन के समय रेल अधिकारियों के द्वारा उनकी मांगों पर विचार कर ट्रेन चलाई जाने की बात कही गई थी। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी ट्रेन शुरू नहीं हो सकी। अब रेलवे विभाग के द्वारा चिरमिरी से अनूपपुर ट्रेन का विस्तार कर चंदिया तक चलाए जाने के निर्णय से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
Share This Article
32 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *