उमरिया (संवाद)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा देर रात जारी ट्रांसफर आदेश में उमरिया जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वीएस चंदेल को बनाया गया है। इसके पहले डॉक्टर चंदेल खंड चिकित्सा अधिकारी करकेली में पदस्थ रहे हैं।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग कल 41 चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर का स्थानांतरण किया गया है हालांकि उमरिया जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में पदस्थ रहे डॉ चौधरी के नाम का उल्लेख ट्रांसफर आदेश में नहीं किया गया है। हो सकता है डॉक्टर चौधरी को आने वाले आगामी आदेश में कहीं और के लिए पदस्थापना की जाए।



